प्रायस रे बर्मन का रिकॉर्ड टूटा, नया रिकॉर्ड बनाया वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले मैच में

14 साल की उम्र में IPL डेब्यू: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

IPL इतिहास में 19 अप्रैल 2025 का दिन आईपीएल इतिहास में हमेशा के लिए याद किया जाएगा। आईपीएल 2025 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को इस लीग में डेब्यू करने का मौका मिला है। वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। आपको बता दे वैभव सूर्यवंशी की उम्र 14 साल 23 दी है। क्योंकि इतनी कम उम्र में किसी खिलाड़ी का डेब्यू इतने बड़े लेवल पर आज तक नहीं हुआ है।

वैभव सूर्यवंशी की IPL सैलरी 

वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान ने 1 करोड़ 10 लाख में मेगा ऑक्शन में खरीदा था। वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम उम्र में डेब्यू करने के मामले में उन्होंने प्रयास रे बर्मन को पीछे छोड़ा जिन्होंने RCB के लिए 16 वर्ष 157 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वैभव सूर्यवंशी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था और वह अपने बेस प्राइस से लगभग चार गुना ज्यादा दाम पर बिके। वह आईपीएल नीलामी इतिहास में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे। बिहार के वैभव ने सिर्फ 13 साल और 242 दिनों की उम्र में सबसे कम में IPL नीलामी में बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

पहले ही मैच में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

वैभव का डेब्यू और भी खास तब बन गया जब उन्होंने आईपीएल में अपनी पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ा। यह न केवल उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि वह बड़े मैचों के दबाव को झेलने की पूरी क्षमता रखते हैं। इन्होंने शार्दुल ठाकुर के खिलाफ अपनी IPL इतिहास की पहली ही गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया।

पहले ही मैच में खेली शानदार पारी 

 2025 के IPL में 37 वें मैच लखनऊ और राजस्थान के बीच हो रहे मैच में लखनऊ ने पहली पारी में 20 ओवर में 180 रन का टारगेट दिया। राजस्थान के लिए ओपनिंग करने आए जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की जिसमें पहला विकेट वैभव सूर्यवंशी का गिरा। अपने पहले मैच में वैभव ने 20 गेंदों 34 रन बनाए जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे।

IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

उम्र                           खिलाड़ी।                                    टीम वर्ष

14 साल 23 दिन।     वैभव सूर्यवंशी                      RR     2025

16 साल 157 दिन।     प्रायस रे बर्मन                    RCB    2019

17 साल 11 दिन       मुजीब उर रहमान                पंजाब     2018

17 साल 152 दिन         रियान पराग                        RR        2019

17 साल 179 दिन।        प्रदीप सांगवान               DC       2008

रणजी में कर चुके हैं डेब्यू 

वैभव सूर्यवंशी ने 2024 में सिर्फ 12 साल और 284 दिन में रणजी डेब्यू किए थे। वैभव सूर्यवंशी रणजी में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे