84 साल की उम्र में कनाडा के इस व्यक्ति ने अंटार्कटिक आइस मैराथन पूरी की

आपको बता दें कि कनाडा के रहने वाले 84 साल के रॉय जोर्गन स्वेनिंगसेन अंटार्कटिक आइस मैराथन पूरा करने वाले अब तक के सबसे बूढ़े व्यक्ति बन गए हैं। 

कहते हैं कि जब जज्बा रहता है तो उम्र काफी पीछे छूट जाती है। ऐसी कई कहानियाँ सुनने को मिलती हैं कि उम्रदराज होने के बाद  भी कई  लोगों ने ऐसे रिकॉर्ड स्थापित किये जिसे शायद कोई नौजवान भी नहीं कर पायेगा। ऐसी ही एक खबर है कनाडा से। आइये जानते हैं कि इस बार कौन सा रिकॉर्ड बना है? 

आपको बता दें कि कनाडा के रहने वाले 84 साल के रॉय जोर्गन स्वेनिंगसेन अंटार्कटिक आइस मैराथन पूरा करने वाले अब तक के सबसे बूढ़े व्यक्ति बन गए हैं। 

गौरतलब है कि मैराथन की दौड़ 42.2 km होती है। जोर्गन ने इस 42.2 km दूरी बर्फ पर तय की। इसे पूरा  करने में उन्होंने 11 घंटे 41 मिनट का समय लिया।

CTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, 13 दिसंबर को रेस शुरू करने वाले जोर्गन ने सोमवार को इसे खत्म करने में 11 घंटे 41 मिनट का समय लिया। 

Roy Jorgen Svenningsen

जोर्गन ने रेस पूरा करने के बाद कहा: "मैंने अभी सोचा कि मैं इसे बेहतर तरीके से पूरा कर सकता हूं।" रेस को पूरा करते समय जोर्गन को एक बार लगा कि वह इस रेस को पूरा नहीं कर पाएंगे। लेकिन उन्होंने बर्फ पर मैराथन की दूरी को पूरा किया। 

आपको बता दें कि जोर्गन एक तेल कंपनी में कार्य करते थे लेकिन अब वह रिटायर्ड  हैं। जोर्गन सन्न 1964 से दौड़ रहे हैं। उन्होंने 42 किलोमीटर अंटार्कटिक मैराथन के लिए एक साल की ट्रेनिंग ली। अंटार्कटिक आइस मैराथन पृथ्वी पर सबसे दक्षिणी क्षेत्र में दौड़ी जाने वाली दौड़ है और इसे सबसे मुश्किल में से एक माना जाता है।

आपको बता दें कि इस दौड़ में हिस्सा लेने के लिए 24,800 कैनेडियन डॉलर (लगभग $19,000)  प्रवेश शुल्क देना पड़ता है।  इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को चिली के दक्षिणी हवाई अड्डे से अंटार्कटिका के लिए ले जाया जाता है। 

आपको बता दें कि इस वर्ष की दौड़ के विजेता अमेरिका के विलियम हैफर्टी हैं, जिन्होंने 3 घंटे, 34 मिनट और 12 सेकंड का समय लिया।