वनडे क्रिकेट की बात हो और उसमे कोहली किसी रिकॉर्ड से किसी बल्लेबाज से पीछे रह जाए, तो यह चौकाने वाली बात होती है। हाँ, वनडे में छक्कों के मामले में जरूर कोहली किसी से पीछे हो सकते हैं लेकिन बल्लेबाजी रिकॉर्ड के मामले में केवल सचिन से ही वह पीछे हो सकते हैं।
हालाँकि जब से वनडे शतकों में कोहली ने सचिन को पीछे छोड़ा है तब से वह सिर्फ रनों के मामले में ही सचिन से पीछे हैं। लेकिन ऐसा भी रिकॉर्ड है जिसमे कोहली रोहित शर्मा से पीछे हैं और वो भी वनडे में। यह रिकॉर्ड बहुत हैरानी भरा है। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।
वनडे में रोहित शर्मा विराट कोहली से ज्यादा बार हर साल औसत के मामले में हैं आगे (Rohit vs Virat odi records facts)
वैसे तो विराट कोहली का वनडे औसत रोहित शर्मा से बहुत ज्यादा है। जहाँ कोहली अभी 2025 में 57.88 के वनडे औसत पर हैं तो वहीं रोहित शर्मा 49.22 पे हैं। लेकिन रोहित शर्मा सबसे ज्यादा बार वनडे में 50 से ज्यादा औसत के साथ साल ख़त्म किया है। यानी सबसे ज्यादा साल में 50 से ज्यादा के औसत की लिस्ट में रोहित शर्मा दुनिया में पहले नम्बर पर आते हैं। दूसरे नम्बर पर विराट कोहली आते हैं।

रोहित शर्मा ने 12 साल वनडे क्रिकेट में 50 से ज्यादा के औसत से साल ख़त्म किया है। वहीं विराट कोहली ने 10 बार वनडे क्रिकेट में 50 से ज्यादा के औसत से साल ख़त्म किया है।
करियर औसत में फिर भी रोहित शर्मा कोहली से हैं पीछे
2025 का साल रोहित शर्मा ने 50.00 वनडे औसत के साथ ख़त्म किया तो वहीं विराट कोहली ने 65.10 वनडे औसत के साथ 2025 साल ख़त्म किया है। भले ही रोहित शर्मा ने विराट कोहली से 2 बार ज्यादा वनडे में 50 से ज्यादा के औसत से साल ख़त्म किया है लेकिन करियर वनडे औसत में रोहित विराट कोहली से 8 औसत से पीछे हैं। कोहली का वनडे औसत 57 से ज्यादा का है तो रोहित शर्मा का 49 का है।
विराट ने इन 10 सालों में 7 बार 55 से ज्यादा, 6 बार 60 से ज्यादा, 5 बार 65 से ज्यादा, 4 बार 70 से ज्यादा, 2 बार 90 से ज्यादा और बार 130 ज्यादा औसत के साथ वनडे साल ख़त्म किया है।
यह भी पढ़ें:
“न इंडिया की जर्सी मिली, न मौका… लेकिन कोच बनकर अमोल मजूमदार ने रचा इतिहास
रोहित शर्मा ने 2011 साल 55.54, 2013 साल 52, 2014 साल 52.54, 2015 साल 50.93, 2016 साल 62.66, 2017 साल 71.83, 2018 साल 73.57, 2019 साल 57.30, 2020 साल 57.00, 2023 साल 52.29 और 2024 साल 52.33 के साथ ख़त्म किया।
रोहित शर्मा इस लिस्ट में पहले नम्बर पर आते हैं। दूसरे नम्बर पर विराट कोहली आते हैं। तीसरे नम्बर पर महेंद्र सिंह धोनी, चौथे पर रोस टेलर आते हैं।

.jpg)



