“न इंडिया की जर्सी मिली, न मौका… लेकिन कोच बनकर अमोल मजूमदार ने रचा इतिहास

Amol Muzumdar: The ‘Kabir Khan’ Behind India Women’s 2028 ODI World Cup Triumph

जब से भारतीय महिलाओं ने 2028 का वनडे वर्ल्ड कप जीता है तब से टीम के कोच अमोल मजूमदार की बहुत तारीफ़ हो रही है। लोगों उन्हें चक दे इंडिया का कबीर खान कह रहे हैं। इसके पीछे एक कहानी है, आइए उस कहानी को जानते हैं।

 

अमोल मजूमदार: भारत की तरफ़ से न खेल पाने वाले सबसे महान घरेलू क्रिकेटर 

 

अमोल अनिल मजूमदार का जन्म 11 नवंबर 1974 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।  वह एक दाएँ हाथ के बल्लेबाज और कभी-कभी दाएँ हाथ से लेग-ब्रेक गेंदबाजी भी करते थे। वह मुंबई के मज़बूत ("मैदान") बल्लेबाज़ी स्कूल से निकले थे, उस समय जब मुंबई ने कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए थे।

 

अमोल मजूमदार ने 1993-94 सीज़न में मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में उन्होंने रणजी ट्रॉफी प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में हरियाणा के ख़िलाफ़ नाबाद 260 रन बनाए। अपने पहले ही मैच में बनाया गया 260 रन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बना रहा, लेकिन दिसंबर 2018 में अजय रोहेरा ने इसे तोड़ दिया।

अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में उन्होंने 171 मैच खेले और 48.13 की औसत से 11,167 रन बनाए। इसमें 30 शतक और 60 अर्धशतक लगाए । उनका  उनका सर्वोच्च स्कोर 260 रन रहा है।

 

क्यों नहीं खेल पाए टीम इंडिया के लिए 

 

अमोल मजूमदार के लिए दुर्भाग्य की बात यह रही कि जब वे घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे तो उस समय भारतीय टीम में राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्षण और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों का बोलबाला था। इसलिए उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पाई। 

 

2014 में घरेलू क्रिकेट से लिया संन्यास 

2014 में अमोल मजूमदार ने घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया और अपने 21 साल के करियर का अंत किया। इतने शानदार रिकॉर्ड के बाद भी उन्हें न तो भारतीय वनडे या टेस्ट क्रिकेट टीम में कभी जगह मिली। 

रिटायरमेंट के बाद का करियर और कोचिंग

खेल से रिटायरमेंट लेने के बाद के बाद मजूमदार कोचिंग और मेंटरिंग की भूमिकाओं में आ गए। उन्होंने जूनियर भारतीय टीमों (अंडर-19/अंडर-23) टीमों को कोचिंग दी। इसके अलावा उन्होंने नीदरलैंड की भी कोचिंग की है। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्लेबाजी कोच/सलाहकार के रूप में काम किया है।

 

भारतीय महिला टीम के कोच 

 

25 अक्टूबर 2023 को उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। अपने रिटायरमेंट के 11 साल उन्होंने एक कोच के तौर पर महिला वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई। 

 

अमोल मजूमदार एक टॉप लेवल के भारतीय घरेलू क्रिकेटर थे। इसकी बानगी उनके बल्लेबाजी रिकॉर्ड खुद ही बयां करते हैं। लगभग 48 की औसत से 11,000 से ज़्यादा फर्स्ट क्लास क्रिकेट रन, 30 से ज़्यादा शतक, और कुछ ऐतिहासिक पारियाँ (खासकर उनके डेब्यू मैच में 260 रन) होने से लगभग हर कोई भारतीय टीम में जगह पा जाता है लेकिन उनकी बदनसीबी रही कि वह कभी भारत के लिए नहीं खेल पाए। 

 

लेकिन किस्मत ने उनके साथ आखिर में जाकर अच्छा किया और उन्हें कोच के तौर पर ICC वनडे ट्रॉफी चूमने का मौका दिया। इस तरह से उनकी जिंदगी एक फिल्मी कहानी की तरह हो गई जैसे चक दे इंडिया में शाहरुख खान के कैरेक्टर कबीर खान की थी।