Women's T20WC 2020: बिना खेले इंग्लैंड के बाहर होने पर लोगों ने लिए मजे, महिला दिवस पर भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से

2020 WT20 का फाइनल अंतराष्ट्रीय दिवस पर, इसी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत का भी जन्मदिन, ICC पर लोगों का इसलिए गुस्सा

नई दिल्ली: गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत फ़ाइनल में पहुंच गयी है।  

ICC ने बारिश की वजह से मैच रद्द होने के बाद रिजर्व डे की कोई व्यवस्था नहीं की थी। आपको बता दें कि क्रिकेट विश्वकप शुरू होने से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ICC को रिजर्व डे रखने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन ICC ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। इस चीज़ का खामियाजा इंग्लैंड की टीम को भुगतना पड़ा। 

फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत 

अब भारत रविवार को MCG में निर्धारित फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुइस के तहत 5 रन से हरा दिया। 

ऑस्ट्रेलिया को चटा चुके हैं धूल 

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय महिलाओं ने ग्रुप A में अपने चारों मैचों में जीत के साथ ग्रुप में टॉप स्थान पर थी। इस टूर्नामेंट की शुरुवात में भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। अब सभी फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने की उम्मीद कर रहें हैं। 

आपको बता दें कि पिछला T20 विश्वकप ऑस्ट्रेलिया ने ही जीता था। ग्रुप स्टेज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने के बाद भारतीय लड़कियों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

मैच रद्द होने पर इंग्लैंड टीम नहीं दिखी ख़ुश 

बारिश की वजह से मैच रद्द होने पर इंग्लैंड के खिलाडियों में काफी निराशा देखी गयी। इंगलैंड टीम के प्रशंसक के साथ खिलाड़ियों ने भी निराशा व्यक्त की। वहीं इंग्लैंड के पुरुष टीम के खिलाड़ी स्टुवर्ट ब्राड ने रिजर्व डे न रखने पर ICC को आड़े हाथों लिया। इंगलैंड टीम की खिलाड़ी डेनियल वेट ने ट्विटर पर 'Gutted' ट्वीट किया। जिसका मतलब था बहुत ज्यादा दुखी। 

हरमनप्रीत कौर भी मैच रद्द होने से निराश दिखी 

भारत के सेमीफाइनल में  पहुंचने के बाद भी हरमनप्रीत मैच रद्द होने से निराश दिखी। उन्होंने कहा कि वह दुखी हैं कि मैच नहीं हो पाया लेकिन वह अपने टीम पर ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करने पर खुश और गर्व है। उन्होंने कहा कि हमें पता था कि कोई रिजर्व डे नहीं है इसलिए हमने ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने के लिए पूरा दमखम लगा दिया। 

लोगों ने इंग्लैंड के बाहर होने पर लिए मजे 

जिस तरह से इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम बिना कोई गेंद खेले विश्वकप से बाहर हो गयी ठीक उसी तरह इंगलैंड की पुरुष टीम 2019 वनडे विश्वकप में नूज़ीलैण्ड के खिलाफ स्कोर बराबर होने पर विश्वकप जीत गयी थी। मैच टाई हुआ था, सुपर ओवर हुआ, उसमे में भी स्कोर बराबर हुआ, ज्यादा बाउंडरी के हिसाब से इंग्लैंड को विश्वकप का विजेता घोषित कर दिया गया। 

लोगों ने कहा कि 'कर्मा' वापस आता है। जिस तरह से वहाँ इंग्लैंड किस्मत से जीत गया ठीक उसी तरह से उसकी भी किस्मत उसे यहाँ हरा गयी। भगवान सबको बराबर देता है। उसकी नज़र में कोई छोटा-बड़ा नहीं है। 

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेला जायेगा फ़ाइनल 

संयोग की बात यह है कि 2020 का T20 फ़ाइनल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन खेला जायेगा। भारतीय टीम विश्व कप को जीत कर सभी महिलाओं को एक शानदार गिफ्ट देना चाहेगी। 

यह भी पढ़ें: ये 10 हैं भारत के टॉप 10 बॉडीबिल्डर, कोई रह चुका है Mr. इंडिया तो कोई Mr. वर्ल्ड
 

हरमनप्रीत अपने जन्मदिन पर करेगी फ़ाइनल में कप्तानी 

आपको बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का जन्मदिन 8 मार्च को है। इसी दिन फ़ाइनल होगा। इस 8 मार्च को हरमनप्रीत 31 साल की हो जाएँगी। हरमनप्रीत इस टूर्नामेंट में कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पायी हैं। वह अपने जन्मदिन पर अच्छा प्रदर्शन कर भारत को जिताना चाहेंगी और खुद को एक गिफ्ट देना चाहेंगी।