रिकॉर्ड तोड़ पारी के साथ संजू सैमसन बने भारत के नए चेज मास्टर,विराट कोहली को छोड़ पीछा

सुपर 8 के आखिरी मैच में संजू सैमसन ने 97* रन की धमाकेदार पारी खेलकर विराट कोहली का टी20 वर्ल्ड कप रन चेज रिकॉर्ड तोड़ दिया और भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए निर्णायक मैच में संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। उनकी शानदार पारी ने न सिर्फ भारत को जीत दिलाई, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

कौन सा रिकॉर्ड टूटा?

विराट कोहली को हमेशा से चेज मास्टर कहा जाता है। विराट कोहली को ऐसे ही चेज मास्टर नहीं कहा जाता,विराट कोहली का भारत के लिए रन चेज सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड इन्हीं के नाम था।

Virat Kohli against paksitan inning of 82* run

✦2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने 82 रन की नाबाद पारी खेली थी।

✦2022 में पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने दबाव भरे मुकाबले में 82* रन बनाकर टीम को यादगार जीत दिलाई थी।

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार नाबाद 97 रन की पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल का टिकट कन्फर्म कर दिया है। संजू सैमसन की यह पारी अब टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए रन चेज में सर्वोच्च स्कोर है। यह पारी संजू की भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक परियों में गिना जाएगा। 

Sanju samson vs westindies T20 World Cup history inning

संजू की इस पारी ने भारत को वेस्टइंडीज से 2016 सेमीफाइनल का बदला पूरा किया। 2016 में वेस्टइंडीज ने भारत को सेमीफाइनल में हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था। लेकिन इस बार भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।

संजू की ऐतिहासिक पारी और मैच हाइलाइट

भारत ने टॉस जीतने हुए पहले वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी का न्योता दिया,जिससे वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन का लक्ष्य रखा था। भारत को लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती झटके लगे लेकिन संजू सैमसन की 97 रन की ऐतिहासिक पारी ने जीत हासिल करने में अहम योगदान दिया। संजू की इस पारी में 12 चौके और 4 चौके की मदद से 50 गेंदों में 97 रन की नाबाद पारी खेली।