टी20 क्रिकेट में एक ही मैदान पर सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर

टी20 में एक ही मैदान पर सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़

टी20 क्रिकेट का फॉर्मेट अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और बड़े शॉट्स के लिए जाना जाता है। इस फॉर्मेट में बल्लेबाज़ों की ताकत और तकनीक दोनों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिलता है खासकर जब बात छक्कों की आती है। एक ही मैदान पर लगातार खेलते हुए कुछ बल्लेबाज़ों ने ऐसे आंकड़े बनाए हैं जो उन्हें उस मैदान के ‘छक्कों के बादशाह’ के रूप में विराजमान कराती हैं।

यहां हम नजर डालते हैं उन बल्लेबाज़ों पर जिन्होंने टी20 क्रिकेट में एक ही मैदान पर सबसे ज़्यादा छक्के लगाए हैं:

1. विराट कोहली – 154 छक्के (बेंगलुरु, चिन्नास्वामी स्टेडियम)

विराट कोहली का इस लिस्ट में आना चौंकाने वाली बात है क्योंकि जिन्हें आमतौर पर क्लासिकल बल्लेबाज़ माना जाता है विराट कोहली ने यह दिखा दिया है कि जरूरत पड़ने पर वह छक्कों की बारिश भी कर सकते हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम की छोटी बाउंड्रीज़ और बल्लेबाज़ी के अनुकूल पिचों का फायदा उठाते हुए कोहली ने यहां 154 छक्के लगाए हैं यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक मैदान पर सर्वाधिक छक्के है। विराट कोहली ने ऐसा करके यह रिकॉर्ड अपने किया है।

2. क्रिस गेल – 151 छक्के (बेंगलुरु, चिन्नास्वामी स्टेडियम)

टी20 क्रिकेट के ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल का नाम छक्कों के मामले में हमेशा ऊपर रहता है। बेंगलुरु में खेलते हुए गेल ने 151 छक्के लगाए, और लंबे समय तक यह रिकॉर्ड उनके नाम था। लेकिन विराट ने अब इन्हें पीछे कर दिया है। उनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी ने इस मैदान पर कई विस्फोटक पारियां खेली हैं।

3. क्रिस गेल – 138 छक्के (मीरपुर, ढाका)

गेल का ही जलवा मीरपुर, ढाका में भी देखने को मिला, जहां उन्होंने BPL (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) में खेलते हुए 138 छक्के लगाए। यह दिखाता है कि वह किसी भी मैदान को अपना प्रदर्शन केंद्र बना सकते हैं।

4. एलेक्स हेल्स – 135 छक्के (ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम)

इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने घरेलू मैदान ट्रेंट ब्रिज पर धमाकेदार बल्लेबाज़ी की है। 135 छक्कों के साथ उन्होंने खुद को इंग्लैंड के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाज़ों में शामिल किया है। 

5. रोहित शर्मा – 122 छक्के (मुंबई – वानखेड़े स्टेडियम)

‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम में 122 छक्के जमाए हैं। उनका टाइमिंग और पुल शॉट्स इस मैदान पर बार-बार दर्शकों को रोमांचित करते रहे हैं।

6. एबी डिविलियर्स – 120 छक्के (बेंगलुरु)

मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स की बेंगलुरु में बल्लेबाज़ी देखना किसी उत्सव से कम नहीं रहा है। उन्होंने यहां 120 छक्के लगाकर साबित किया कि वे किसी भी दिशा में गेंद को स्टैंड के बाहर भेज सकते हैं। Ab devilliers ने हर मैदान पर अजब गजब शॉट्स खेलते हुए दिखाई देते हैं उनका बल्लेबाजी देखते हुए हर किसी को उनके बल्लेबाजी से प्यार हो जाएगा