भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ Virat Kohli के सामने इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से वनडे मुकाबलों में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है। विराट कोहली रिकॉर्ड है ही,लेकिन कोई मैच खेले विराट कोहली और उसमें रिकॉर्ड बने न ऐसा हो ही नहीं सकता। अपने शानदार करियर में रिकॉर्ड्स की लंबी इमारत बनाने वाले कोहली अब ऐसे मुकाम के बेहद करीब हैं, जहां एक ही सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड उनके नाम हो सकते हैं।
नीचे जानिए वे प्रमुख रिकॉर्ड, जिन्हें कोहली इंग्लैंड दौरे पर अपने नाम कर सकते हैं।
1. ODI में सबसे तेज़ 15,000 रन बनाने का मौका
विराट कोहली को वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने के लिए केवल 203 रन की जरूरत है। खास बात यह है कि उनके पास यह उपलब्धि हासिल करने के लिए अगली 77 पारियां उपलब्ध हैं। यदि वह इस दौरान 203 रन बना लेते हैं तो सबसे तेज़ 15,000 ODI रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। कोहली नाम अभी वनडे में 14798 रन है।
2. लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने के करीब
कोहली के नाम लिस्ट-A क्रिकेट में पहले से ही 59 शतक दर्ज हैं। अब उन्हें इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बनने के लिए सिर्फ 2 और शतकों की जरूरत है। 
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। इन्होंने कुल 60 शतक लगाए। विराट कोहली अगर 2 और शतक लगा देते हैं, तो लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
3. इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक
इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड शानदार रहा है। अब उन्हें इंग्लैंड के विरुद्ध सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बनने के लिए केवल 2 शतक और चाहिए। इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर के नाम है,जिन्होंने कुल 9 अंतरराष्ट्रीय शतक इंग्लैंड के खिलाफ लगाए हैं।
4. इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बनने से सिर्फ 9 रन दूर
इंग्लैंड की धरती पर विराट कोहली का बल्ला हमेशा जमकर बोला है। चाहे टेस्ट मैच हो, वनडे मैच या टी20 मैच । वह यहां सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बनने से सिर्फ 9 रन दूर हैं। अगली पारी में ही यह रिकॉर्ड उनके नाम हो सकता है।
5. इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर वाले भारतीय बनने का मौका
अगर विराट कोहली किसी जीतने वाले मुकाबले में 50 या उससे अधिक रन बनाते हैं तो वह इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन सकते हैं।
6. जीतने वाले ODI मैचों में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
कोहली के पास भारत की जीत में सबसे ज्यादा वनडे 50+ स्कोर बनाने का भी शानदार मौका है। इसके लिए उन्हें जीत में एक 50+ की पारी खेलनी होगी।
7. जीतने वाले ODI मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा रन
यदि विराट जीत दिलाने वाली पारी में 36 रन बनाते हैं तो वह भारत के लिए जीतने वाले वनडे मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में शामिल हो जाएंगे।
8. नंबर-3 पर 16,000 रन का ऐतिहासिक आंकड़ा
विराट कोहली लंबे समय से नंबर-3 पर दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में गिने जाते हैं। अगर विराट कोहली इंग्लैंड के नंबर 3 पर 81 रन की पारी खेलते ही वह इस बल्लेबाजी क्रम पर 16,000 रन पूरे करने का भी बड़ा कारनामा कर सकते हैं।
9. इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन
कोहली के पास इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बनने का भी मौका है। इसके लिए उन्हें 150 रन की जरूरत है।





