IPL से पहले इंटरनेशनल डेब्यू का कारनामा, भारत के सिर्फ 3 खिलाड़ियों के नाम है ये खास रिकॉर्ड

IPL की शुरुआत के बाद सिर्फ 3 भारतीय खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने IPL में डेब्यू करने से पहले ही भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल लिया। इस खास लिस्ट में मुरली विजय, मोहम्मद शमी और सारांश जैन शामिल हैं।

IPL भारतीय क्रिकेट का ऐसा मंच बन गया है,जहां अगर खिलाड़ी एक सीजन में शानदार प्रदर्शन किया,तो समझो उसका भारतीय टीम में शामिल होने का मौका बढ़ जाता है। यहीं से कितने खिलाड़ी चमककर भारतीय टीम में खेल रहे हैं। 

आमतौर पर घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद खिलाड़ी IPL में नजर आते हैं और इसके बाद टीम इंडिया तक पहुंचते हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेट में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं, जिन्होंने IPL खेले बिना ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू कर लिया।

IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी और इसके बाद से अब तक सिर्फ तीन भारतीय खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने IPL में अपना पहला मैच खेलने से पहले ही भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है। इस सूची में मुरली विजय और मोहम्मद शमी के बाद अब सारांश जैन शामिल हो गए हैं।

1. मुरली विजय – 2008

इस सूची की शुरुआत मुरली विजय से होती है। विजय ने भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू 6 नवंबर 2008 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में किया था। यानी IPL में कदम रखने से पहले ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके थे।

 मुरली विजय का ipl डेब्यू 24 अप्रैल 2009 कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुआ था। इन्होंने अपना आखिरी IPL मैच 2020 में दिल्ली के खिलाफ खेला था।

2. मोहम्मद शमी – 2013

इस सूची में दूसरा नाम भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का है। शमी ने 6 जनवरी 2013 को पाकिस्तान के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में अपना वनडे डेब्यू किया था। 

दिलचस्प बात यह है कि शमी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2011 में टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्हें IPL में पहली बार खेलने का मौका 2013 सीजन में मिला। यानी टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने के बाद उन्होंने IPL में कदम रखा। और शमी आज भारत के उन बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल हैं,जिन्होंने भारत के लिए लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया है।

3. सारांश जैन – 2026

अब इस खास सूची में तीसरा नाम सारांश जैन का जुड़ गया है। मध्य प्रदेश के इस ऑलराउंडर ने 23 अगस्त 2026 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में अपना टेस्ट डेब्यू किया। 33 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले सारांश ने घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक मेहनत करने के बाद यह मुकाम हासिल किया।

सारांश जैन का मामला इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने इतनी उम्र हो जाने के बाद भी अभी तक IPL में अपना डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उससे पहले ही भारत के लिए टेस्ट खेल लिया। 

सारांश जैन का घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड उनकी मेहनत का फल है जो भारतीय टीम का हिस्सा है। उन्होंने अप्रैल 2014 में प्रोफेशनल क्रिकेट खेलना शुरू किया था। अब तक 54 फर्स्ट क्लास मैचों में वह 188 विकेट हासिल किए हैं। इस जिसमें उनके नाम 2,223 रन भी हैं। जिसमें दो शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं।