भारत A और श्रीलंका A के बीच ट्री सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से श्रीलंकन गेंदबाजों पर जमकर गुस्सा निकाला है।15 जून को खेले गए,भारत A और श्रीलंका A के बीच मैच सुपर ओवर में भारत को श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था। जिससे अंत में वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकन प्लेयर के बीच में कहा सुनी देखने को मिली।
खिलाड़ियों के बीच एक दूसरे को थक्का देने को देखने को मिला था। जिस पर सोशल मीडिया पर काफी बवाल देखने को मिला था।
वैभव सूर्यवंशी ने लड़ाई के बदले बल्ले से दिया जवाब
वैभव सूर्यवंशी ने भारत A और श्रीलंका A के बीच खेले जा रहे ट्री सीरीज के फाइनल में अपने गुस्से को अपने बल्लेबाजी में दिखाया। और मात्रा 11 गेंदों में ही श्रीलंकन गेंदबाजों को सबक सिखाया। वैभव सूर्यवंशी जैसे अपने बल्ले से कह रहे हो कि मुझसे भिड़ने से पहले मेरे बल्ले के वार के लिए तैयार रहा करो।
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी
वैभव सूर्यवंशी ने महज 11 गेंद में ही अर्धशतक लगाया। जो लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतकीय पारी है। इस पारी में इन्होंने 29 गेंदों में 94 रन की पारी खेली। मात्र 6 रन से दूर रह गए अपने विस्फोटक शतक से। इस पारी में इन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए। अगर यहां पर वैभव सूर्यवंशी ने शतक लगाया होता तो लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेते।
वैभव सूर्यवंशी 2026 नॉकआउट मैचों में
68 (33) - U19 Worldcup Semifinal
175 (80) - U19 Worldcup Final
97 (29) - IPL Eliminator
96 (47) - IPL Qualifier
94 (29) - Tri Series Final
अगर देखा जाए तो 15 साल की उम्र वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी तो शानदार है। और उसी के साथ वह बड़े मैच में भी शानदार बल्लेबाजी की है। U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से ट्री सीरीज फाइनल तक ,जिसमें IPL के बड़े मैच भी शामिल हैं। इन सभी बड़े मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की है।
फाइनल से पहले ट्री सीरीज में वैभव का बल्ला रहा शांत
इस सीरीज में देखा जाए तो फाइनल को छोड़ कर पूरे सीरीज में वैभव का बल्ला शांत रहा है। इस सीरीज में भारत ने 4 मुकाबले खेले जिसमें वैभव ने 4 मैचों में टोटल 117 रन बनाए थे। लेकिन फाइनल में शानदार बल्लेबाजी कर वैभव ने दिखा दिया कि मैं बड़े मैच का खिलाड़ी हूं।





