भारतीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर, T20I में अक्षर पटेल ने रचा इतिहास

अक्षर पटेल पुरुष टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बन गए हैं। जानिए टेस्ट, वनडे और टी20I में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनरों की पूरी कहानी।

भारतीय क्रिकेट इतिहास में स्पिन गेंदबाजी की हमेशा से एक अलग पहचान रही है। अलग-अलग दौर में कई महान स्पिनरों ने टीम इंडिया के लिए खेला है, लेकिन जब बात किसी एक फॉर्मेट में 100 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय स्पिनर की आती है, तो तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं।

हाल ही में अक्षर पटेल ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करके एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। इसके साथ ही वह पुरुष T20I क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बन गए।

टेस्ट क्रिकेट में वीनू मांकड़ ने सबसे पहले छुआ 100 विकेट का आंकड़ा

टेस्ट क्रिकेट में यह उपलब्धि भारत के महान ऑलराउंडर वीनू मांकड़ ने हासिल की थी। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के शुरुआती दौर में अपनी शानदार लेफ्ट आर्म स्पिन से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने थे।

वीनू मांकड़ ने भारत के लिए 44 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने 162 विकेट हासिल किए। बल्लेबाजी में भी उनका योगदान शानदार रहा और उन्होंने टेस्ट में 771 गेंद में 2,109 रन बनाए।

वनडे क्रिकेट में रवि शास्त्री ने बनाया रिकॉर्ड

वनडे इंटरनेशनल (ODI) क्रिकेट में रवि शास्त्री 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने। अपनी सटीक लेफ्ट आर्म स्पिन और किफायती गेंदबाजी के दम पर उन्होंने लंबे समय तक भारतीय टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

रवि शास्त्री ने 150 वनडे मैचों में 129 विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने बल्ले से भी 4650 रन बनाकर खुद को बेहतरीन ऑलराउंडर साबित किया।Aksar patel complete 100 t20 wicket in international cricket

टी20 इंटरनेशनल में अक्षर पटेल ने रचा इतिहास

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अक्षर पटेल ने इतिहास रचते हुए 100 विकेट का आंकड़ा छू लिया। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले भारतीय स्पिनर बन गए हैं। इन्होंने यह उपलब्धि 91 परियों में हासिल की।

अक्षर पटेल ने 91 परियों में 100 विकेट लिए हैं। और 736 रन बनाए है। इनका सर्वोच्च स्कोर 65 रन का है। इन्होंने 53 चौके और 31 छक्के लगाए हैं।