पाकिस्तान के इस बल्लेबाज के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में 24 घंटे में तीन बार हुआ आउट

24 घंटे में 3 बार आउट हुआ पाकिस्तान का यह बल्लेबाज, जानिए कब और कैसे हुआ ऐसा

टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों को तेज और विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करनी होती है। जिसमें बल्लेबाज कई बार जल्दी आउट हो जाता हैं। लेकिन क्या आप ऐसे बल्लेबाज को जानते हैं,जो 24 घंटे के अंदर 3 बार आउट हुआ हो। यह सोचने में थोड़ा अजीब लग रहा है कि कोई बल्लेबाज 24 घंटे में कैसे 3 बार आउट हो सकता है? गांव का मैच थोड़ी है,एक बाद एक मैच होता रहता है।

लेकिन यह सच है ,पाकिस्तान का एक ऐसा बल्लेबाज है जो 24 घंटे में 3 आउट हुआ है। 24 घंटे में 2 बार दो वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आउट हुआ,उसके बाद टी20 लीग में। आइए जानते हैं उस खिलाड़ी का नाम ,यह कारनामा किस मैच में और कहा हुआ था!

पाकिस्तान vs इंग्लैंड t20I सीरीज 2015

यह कारनामा इंग्लैंड और पाकिस्तान t20I सीरीज 2015 में हुआ था, जब इंग्लैंड इस सीरीज में 2-0 से बढ़त ली थी। सीरीज के आखिरी मैच में जब इंग्लैंड ने पहली पारी में 20 ओवर में 154 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम भी 154 रन ही बना सकी 20 ओवर में। तब मैच में सुपर ओवर हुआ। 

यह कारनामा करने वाले बल्लेबाज का नाम उमर अकमल है। इस मैच में पाकिस्तान की पारी में उमर अकमल ने 9 गेंद में 4 रन बनाकर मोइन अली गेंद पर आउट हो गए। इस मैच में उमर अकमल पहली दफा आउट हुए। दूसरी दफा वह सुपर में क्रिस जॉर्डन की 3 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हुए। 2 दफा तो वह एक ही मैच में आउट हो गए। Umar Akmal pakistani cricketer

तीसरी बार वह टी20I सरीन के बाद वह अगले ही दिन बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) खेलने पहुंचे। चटगांव वाइकिंग्स की ओर से रंगपुर राइडर्स के खिलाफ उन्होंने 8 गेंदों पर 1 रन बनाया और आउट हो गए। इस तरह उमर अकमल 24 घंटे के अंदर 3 दफा आउट होते हैं।

पाकिस्तान को उमर अकमल के साथ उनकी टीम भी न वह सीरीज ,न वह मैच और न ही वह ओवर जीत पाया। उस सीरीज में पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों 3-0 से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद बांग्लादेश में खेलने गए ,बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रंगपुर राइडर्स के हाथों भी उमर अकमल की टीम चटगांव वाइकिंग्स को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में उमर अकमल 8 गेंदों में 1 रन बनाए थे।