U19 क्रिकेट वर्ल्ड कप हमेशा से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के भविष्य के खिलाड़ियों को पहचानने का सबसे बड़ा टूर्नामेंट रहा है। इस टूर्नामेंट में दिया जाने वाला प्लेयर ऑफ द सीरीज़ अवॉर्ड उस खिलाड़ी को मिलता है, जिसने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया हो।
आइए जानते हैं कि अब तक कौन कौन से खिलाड़ियों ने U19 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता है।
1.युवराज सिंह,2000(भारत)
युवराज सिंह 2000 U19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे, उन्होंने 203 रन बनाए और 12 विकेट लेकर पूरे टूर्नामेंट के शानदार खिलाड़ी रहे।

2. तातेंदा टैबू, 2002(जिम्बाब्वे)
तातेंदा टैबू को 2002 U19 वर्ल्ड कप के बेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला था।
3.शिखर धवन,2004 (भारत)
पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने 2004 u19 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया था। इन्होंने 2004 U19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में तीन शतक और एक अर्धशतक के साथ 505 रन बनाए थे।
4.मोहम्मद रिजवान,2006 (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 2006 u19 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज का आवर्ड मिला।

5. टीम सऊदी,2008 (न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाज टिम साउथि ने 2008 u19 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड प्राप्त हुआ था।
6.डोमिनिक हेनरिक्स,2010 (साउथ अफ्रीका)
साउथ अफ्रीका के डोमिनिक हेनरिक्स को 391 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड प्राप्त हुआ
7. विल बेस्ट,2012 (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के विल ने 2012 के पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला।
8. एडन मारकरम,2014(साउथ अफ्रीका)
साउथ अफ्रीका के एडन मारकरम को 2014 U19 वर्ल्ड कप में 6 मैचों 370 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला। इनका पूरे टूर्नामेंट में सबसे बैटिंग एवरेज था।
9.मेहदी हसन मिराज,2016 (बांग्लादेश)
बांग्लादेश के ऑलराउंडर खिलाड़ी मेहदी हसन को 2016 U19 वर्ल्ड कप में 11 फरवरी 2016 को उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का अवॉर्ड मिला, और वह ICC इवेंट में यह सम्मान पाने वाले एकमात्र बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 6 मैचों में 242 रन बनाए और 12 विकेट लिए।
10.शुभमन गिल,2018 (भारत)
भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल ने 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में 124.00 के औसत से 372 रन बनाए, जहाँ उन्होंने भारत की चौथी खिताब जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।
11. यशस्वी जयसवाल,2020(भारत)
यशस्वी जयसवाल ने 2020 u19 वर्ल्ड कप में 6 मैचों 133 की औसत से 400 रन बनाए जिसमें एक शतक और 4 अर्धशतक शामिल थे। इसके लिए इन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार प्रदान हुआ।
12.dewald ब्रेविस,2022(साउथ अफ्रीका)
Dewald ब्रेविस ने 2022 U19 World Cup में 6 मैचों में 84.33 की औसत से 506 रन बनाए थे। जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे। इसके लिए इन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला।

13. केविन मफ़का,2024(साउथ अफ्रीका)
माफाका ने 6 मैचों में 9.71 की औसत से 21 विकेट लिए थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।
14.वैभव सूर्यवंशी,2026(भारत)
वैभव सूर्यवंशी वो नाम जो वर्तमान में क्रिकेट दुनिया में छाया हुआ है। वैभव सूर्यवंशी ने U19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन विस्फोटक पारी की मदद से टूर्नामेंट में 6 मैचों में 60+ की औसत से 439 रन बनाए जिसके लिए इन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

.jpg)



