टेस्ट क्रिकेट में जीत-हार के बीच छक्कों का अनोखा रिकॉर्ड, टॉप बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट

टेस्ट क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में ऋषभ पंत और एडम गिलक्रिस्ट का दबदबा देखने को मिलता है। जानिए हार और जीत वाली टीम की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट।

टेस्ट क्रिकेट को भले ही बल्लेबाजों को संयम के साथ और लंबे समय तक मैदान पर टीके रहना होता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इस फॉर्मेट में छक्कों लगाने वाले बल्लेबाजों को संख्या बढ़ी है। खास बात यह है कि कुछ बल्लेबाजों ने अपनी टीम की जीत में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं, तो कुछ खिलाड़ियों के नाम हारने वाली पारियों में सर्वाधिक छक्के दर्ज हैं।

टेस्ट क्रिकेट में हारने वाले मुकाबलों में सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है। वहीं जीत वाले मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट सबसे आगे हैं।

हार में ऋषभ पंत का दबदबा

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में हारने वाली टीम की ओर से खेलते हुए सबसे ज्यादा 48 छक्के लगाए हैं। उन्होंने यह कीर्तिमान सिर्फ 42 पारियों में हासिल किया है।

पंत के बाद न्यूजीलैंड के टिम साउदी का नाम आता है, जिन्होंने हारने वाली टीम के लिए 78 पारियों में 43 छक्के लगाए हैं।Rishabh most sixes in test for india

इस सूची में वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर 80 पारियों में 35 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने 126 पारियों में 34 छक्के लगाए हैं और वह चौथे स्थान पर हैं। श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज 107 पारियों में 33 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

हार में सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के

1. ऋषभ पंत – 48 छक्के, 42 पारियां

2. टिम साउदी – 43 छक्के, 78 पारियां

3. जेसन होल्डर – 35 छक्के, 80 पारियां

4. ब्रायन लारा – 34 छक्के, 126 पारियां

5. एंजेलो मैथ्यूज – 33 छक्के, 107 पारियां

6. क्रिस केर्न्स – 31 छक्के, 48 पारियां

7. क्रिस गेल – 30 छक्के, 94 पारियां

8. ब्रेंडन मैकुलम – 30 छक्के, 90 पारियां

जीत में गिलक्रिस्ट सबसे आगे

अगर बात टेस्ट क्रिकेट में जीतने वाली टीम की ओर से लगाए गए छक्कों की करें, तो यहां ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट सबसे आगे नाम आता हैं। गिलक्रिस्ट ने जीत वाली टीम के लिए 97 पारियों में 85 छक्के लगाए। 

इंग्लैंड के मौजूदा स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 91 पारियों में 81 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भारत के रोहित शर्मा 59 पारियों में 66 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने 124 पारियों में 56 छक्के लगाए, जबकि भारत के रवींद्र जडेजा ने जीत वाली टीम के लिए 70 पारियों में 55 छक्के लगाए हैं।

जीत में सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के

1. एडम गिलक्रिस्ट – 85 छक्के, 97 पारियां

2. बेन स्टोक्स – 81 छक्के, 91 पारियां

3. रोहित शर्मा – 66 छक्के, 59 पारियां

4. जैक्स कैलिस – 56 छक्के, 124 पारियां

5. रवींद्र जडेजा – 55 छक्के, 70 पारियां

6. रिकी पोंटिंग – 53 छक्के, 178 पारियां

7. विवियन रिचर्ड्स – 53 छक्के, 90 पारियां

8. मैथ्यू हेडन – 51 छक्के, 123 पारियां