IPL 2026 का समापन हो चुका है। IPL 2025 की डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। कई टीमों के कुछ खिलाड़ियों के अच्छा प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट उन्हें टीम में रखना चाहती है। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं,जिनके निराशाजनक प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट उस खिलाड़ी को टीम से बाहर कर ,दूसरे खिलाड़ी को ट्रेड करना चाहती है।
ऐसे ही देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस टीम में,जहां हार्दिक पांड्या के कप्तानी पर पिछले 2 सीजनों से सवाल खड़े हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के लिए नहीं नज़र आयेंगे।
मुंबई इंडियंस और राजस्थान के बीच एक बड़ी ट्रेड
सोशल मीडिया के खबरों के अनुसार मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक बड़ी ट्रेड देखने को मिल सकती है। जिसमें सुनने में आ रहा है कि मुंबई इंडियंस से हार्दिक पांड्या के बदले राजस्थान से यशस्वी जायसवाल को बदलना चाहता है। 
अभी ऐसा सिर्फ सुनने में आ रहा है। आधिकारिक तौर पर न ही मुंबई इंडियंस ने और न ही राजस्थान रॉयल्स ने इस अभी कोई अपना विचार नहीं रखा है। लेकिन आगे देखना दिलचस्प होगा कि आखिर किस में हार्दिक पांड्या जा सकते हैं। और किस टीम में किस खिलाड़ी बदले जाएंगे।
आखिर सिर्फ हार्दिक पांड्या को ही मुंबई इंडियंस क्यों करना चाहती है बाहर
हार्दिक पांड्या 2022 में गुजरात टाइटन्स के लिए पहली बार कप्तानी करते हुए,गुजरात टाइटन्स को फाइनल जितवा दिया था। 2023 में भी अपनी कप्तानी में टीम को फाइनल तक ले गए थे।
अच्छी कप्तानी करने के बाद मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट की नजर हार्दिक पांड्या पर आ पड़ी। और 2024 के IPL से पहले ऑक्शन में हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस में वापस लाया गया। और हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तानी भी उन्हीं के हाथों में सौंपी गई।
लेकिन 2024 से हार्दिक पांड्या के कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। 2024 से वही हर सीजन में देखने को मिल रहा है। न हार्दिक पांड्या की कप्तानी में सुधार आ रहा है और न ही टीम में कोई बदलाव। इसलिए टीम मैनेजमेंट को लगता है,इन सब का जिम्मेदार हार्दिक पांड्या है। इसलिए 2027 के सीजन से पहले मैनेजमेंट एक नए कप्तान की ओर नजर बनाए रखेगी।




.jpg)
