टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं, वहीं गेंदबाजों के लिए रन रोकना सबसे बड़ी चुनौती से कम नहीं होता। खासकर पावरप्ले के शुरुआती 6 ओवरों में गेंदबाजों को ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है। ऐसे में डॉट बॉल फेंकना किसी भी गेंदबाज के लिए उसके खेल को दर्शाता है।
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इस मामले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। फुल मेंबर टीमों के गेंदबाजों में भुवनेश्वर टी20 इंटरनेशनल के पावरप्ले में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी को पीछे छोड़ दिया है।
आइए जानते हैं इस लिस्ट में शामिल टॉप-4 गेंदबाजों के बारे में सीरियल वाइज।
1. भुवनेश्वर कुमार – 680 डॉट बॉल
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस सूची में पहले स्थान पर हैं। इन्होंने लगभग 4 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते हुए यह रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पावरप्ले में अब तक 680 डॉट बॉल फेंकी हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की और टिम साउदी को पीछे छोड़ दिया। अगर भुवनेश्वर कुमार 4 साल तक टीम से बाहर न होते ,तो सोचो 4 साल में कितने डॉट बॉल कर सकते थे।
2. टिम साउदी – 679 डॉट बॉल
न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पावरप्ले में 679 डॉट बॉल फेंकी हैं।
2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले टीम साउदी ने अपने टी20i करियर में 123 परियों में 164 विकेट हासिल किए हैं। टिम साउदी टी20i इतिहास में राशिद खान के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है।
3. रिचर्ड नगारवा – 674 डॉट बॉल
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा इस सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। उनके नाम टी20 इंटरनेशनल के पावरप्ले में 674 डॉट बॉल दर्ज हैं। नगारवा ने अपनी गेंदबाजी से जिम्बाब्वे के लिए अहम योगदान दिया है। इस सूची में तीसरे स्थान पर उनका नाम होना दिखाता है कि उन्होंने शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को रन बनाने से रोकने में अच्छा प्रदर्शन किया है। रिचर्ड ने जिम्बाब्वे के लिए 96 परियों में 124 विकेट हासिल किए हैं। जिसमें इन्होंने 12 मेडन ओवर डाले हैं।
4. शाहीन अफरीदी – 625 डॉट बॉल
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पावरप्ले में 625 डॉट बॉल फेंकी हैं। शाहीन शाह अफरीदी ने मैच के शुरू के ओवरों में अपने गेंदबाजी से अक्सर बल्लेबाजों को परेशान करते हैं। अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 103 मैचों में 136 विकेट लिए हैं। जिसमें इन्होंने 3 मेडन ओवर डाले हैं।
T20I पावरप्ले में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज
1. भुवनेश्वर कुमार (भारत) – 680
2. टिम साउदी (न्यूजीलैंड) – 679
3. रिचर्ड नगारवा (जिम्बाब्वे) – 674
4. शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान) – 625





