विराट कोहली ने जड़ा अपने वनडे करियर का सबसे तेज वनडे शतक,जानिए सबसे तेज शतकों की पूरी लिस्ट

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में कई शानदार शतक लगाए हैं। जानिए उनके करियर के सबसे तेज ODI शतकों की पूरी लिस्ट, जिसमें 52 गेंदों में लगाया गया शतक भी शामिल है।

वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का नाम रिकॉर्ड्स के मामले में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में लिया जाता है। कोहली ने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेली हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अलग-अलग टीमों के खिलाफ कई शानदार शतक लगाए है।

हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिवेंद्रम में 74 गेंदों में शतक लगाने के बाद कोहली के सबसे तेज वनडे शतकों की सूची में भी यह पारी शामिल हो गई है।

 आइए जानते हैं विराट कोहली के सबसे तेज ODI शतकों रिकॉर्ड के बारे में-

1. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक

विराट कोहली ने अपने करियर का सबसे तेज वनडे शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। जयपुर में 2013 में खेली गई इस पारी में कोहली ने महज 52 गेंदों में शतक पूरा किया था। यह आज भी उनकी सबसे तेज ODI सेंचुरी है। यह पुरुष टीम में भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज वनडे शतक है।

2. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 61 गेंदों में शतक

कोहली की इस सूची में दूसरा स्थान भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया शतक है। नागपुर में 2013 में उन्होंने 61 गेंदों में शतक पूरा किया था। यह शतक उसी सीरीज में आया था जिसमें विराट कोहली ने सबसे तेज 52 गेंदों में शतक जड़ा था। इस मैच में विराट कोहली ने 66 गेंदों में नाबाद 115 रनों की शानदार पारी खेली थी।

3. वेस्टइंडीज के खिलाफ 74 गेंदों में शतक

त्रिवेंद्रम में 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने 74 गेंदों में शतक पूरा किया। यह पारी उनकी सबसे तेज ODI सेंचुरी की सूची में तीसरे स्थान पर आती है। इस मैच में विराट कोहली ने 88 गेंदों में नाबाद 139 रनो की पारी खेली थी।Virat Kohli fastest century list

4. श्रीलंका के खिलाफ 76 गेंदों में शतक

विराट कोहली ने होबार्ट में 2012 में श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 76 गेंदों में शतक लगाया था। इस मैच में विराट कोहली ने 86 गेंदों में नाबाद 133 रनो की पारी खेली थी।

5. श्रीलंका के खिलाफ फिर 76 गेंदों में शतक

2017 में कोलंबो RPS में श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली ने एक बार फिर 76 गेंदों में शतक जड़ दिया। इस तरह उनकी तेज शतकों की सूची में श्रीलंका के खिलाफ दो पारियां शामिल हैं। इस मैच में विराट कोहली ने 96 गेंदों में 131 रनों की कप्तानी पारी खेली थी।

6. श्रीलंका के खिलाफ 80 गेंदों में शतक

2023 में गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली ने 80 गेंदों में शतक पूरा किया। यह उनकी सबसे तेज ODI सेंचुरी की सूची में छठे स्थान पर है। इस मैच में उन्होंने 87 गेंदों में 113 रनो की शानदार पारी खेली थी।