भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरे के लिए हुआ चयन, 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद इस स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी गई है। विराट कोहली की वापसी हुई है, जबकि जसप्रीत बुमराह लगभग 2.5 साल बाद वनडे टीम में लौटे हैं। वहीं शानदार फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह नहीं मिली।

14 जुलाई से खेले जाने 3 मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो चुका है। जिसमें विराट कोहली की वापसी हुई है। यह सीरीज में 3 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। जो पहला मुकाबला 14 जुलाई,16 जुलाई और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा।

पहला मुकाबला बर्मिंघम,कार्डिफ और लन्दन के स्टेडियम में खेला जाएगा। जो भारतीय समय के अनुसार 3:30 pm पर प्रारंभ होगा।

15 सदस्यीय भारतीय टीम 

गिल (कप्तान), रोहित शर्मा ,विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, वाशिंगटन, अक्षर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप, बुमराह, प्रसिद्ध, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह , गुरनूर।

2023 वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद वापसी

इस सीरीज के लिए एक ऐसा नाम देखने को मिला है। जो 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद किसी वनडे मैच में देखने को मिला है। वह नाम है भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का। इन्होंने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद लगभग 2.5 साल बाद वनडे मुकाबला खेलेंगे। Jasprit bumrah come back in odi vs England after 2023 world cup final

कई खिलाड़ी ऐसे भी है जिनका हालिया प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा लेकिन फिर भी टीम में जगह नहीं मिला। जिसमें सबसे चर्चित नाम वैभव सूर्यवंशी का हुआ, तिलक वर्मा जो अभी श्रीलंका में खेले जा रहे ट्री सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए है। 5 मैचों में इन्होंने 4 अर्धशतकीय पारी भी खेली।

ऋतुराज गायकवाड़ का भले IPL 2026 अच्छा न गया हो लेकिन उनका लिस्ट ए करियर काफी शानदार रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ ने ट्री सीरीज में एक शतकीय पारी और एक अर्धशतकीय पारी खेली थी। 

वनडे में भारत के लिए सबसे तेज 2 शतक

अगर इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में किसी का नाम न होना सबसे आश्चर्य चकित करने वाला है तो वह है यशस्वी जायसवाल का जिन्होंने भारत के लिए वनडे में सबसे कम परियों में 2 शतक लगाए हैं। इन्होंने 2 शतक लगाने के लिए मात्र 6 पारियां ली है। जो भारत के लिए सबसे कम है। यशस्वी जायसवाल के बाद शिखर धवन का नाम आता है जिन्होंने 2 शतक लगाने के लिए 7 पारियां लिए थे।Yashaswi Jaiswal fastest indian to score two hundred in odi.