मुंबई इंडियंस की जीत का सिलसिला टूटा 200+ स्कोर करने के बाद फाइनल की रेस से बाहर

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर 11 साल बाद बनाई फाइनल में जगह

एक जून 2025 इस तारीख को मुंबई इंडियंस के फैंस नहीं भूल सकते हैं, इस दिन मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स ने हरा कर फाइनल में जगह बना ली है और इस हार से मुंबई इंडियंस IPL फाइनल से बाहर का रास्ता नाप लिया मुंबई इंडियंस को इस हार से बहुत ज्यादा दुख हुआ होगा क्योंकि मुंबई इंडियंस आज तक IPL इतिहास में कभी भी 200+ स्कोर करने के बाद हार का सामना नहीं करना पड़ा था।

मुंबई इंडियंस ने अपने टी20 इतिहास में एक शानदार रिकॉर्ड कायम किया था 200+ रनों का स्कोर बनाकर लगातार 18 मैचों में जीत हासिल की थी। लेकिन आखिरकार इस शानदार सिलसिले का अंत हो गया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने MI के इस अजेय रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की।

 

 

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से अधिक रन बनाए, लेकिन उनकी गेंदबाज़ी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में विपक्षी बल्लेबाज़ों ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए लक्ष्य का पीछा किया और अंत तक दबाव में आए बिना मैच जीत लिया।

इस हार के साथ न सिर्फ MI का रिकॉर्ड टूटा, बल्कि टीम को अपने गेंदबाजी आक्रमण की रणनीति पर पुनः विचार करने की ज़रूरत भी महसूस हुई। कप्तान हार्दिक पंड्या और टीम मैनेजमेंट के लिए यह एक चेतावनी है कि सिर्फ बड़ा स्कोर काफी नहीं उसे बचाना भी उतना ही ज़रूरी है।

तीन अलग-अलग टीम से फाइनल खेलने वाले पहले कप्तान

कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह तीन अलग-अलग टीमों—दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के साथ फाइनल खेलने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। यह उपलब्धि उनकी नेतृत्व क्षमता और निरंतर प्रदर्शन का प्रमाण है।

 

कप्तान द्वारा IPL 2025 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

आईपीएल 2025 में कप्तानों द्वारा किए गए सर्वाधिक 50+ स्कोर की सूची में शुबमन गिल और श्रेयस अय्यर शीर्ष पर रहे हैं। दोनों ने क्रमशः 15 और 16 पारियों में छह-छह अर्धशतक लगाए हैं, जिससे उनकी निरंतरता और नेतृत्व क्षमता झलकती है। अजिंक्य रहाणे ने 12 पारियों में तीन बार यह उपलब्धि हासिल की, जबकि रुतुराज गायकवाड़ ने मात्र 5 पारियों में दो बार 50+ स्कोर बनाकर अपनी प्रभावशाली फॉर्म का परिचय दिया। रजत पाटीदार और ऋषभ पंत ने भी दो-दो अर्धशतक जड़े हैं, जो उनके जिम्मेदारी भरे खेल को दर्शाते हैं।