टी20 क्रिकेट में अगर छक्कों की बारिश न हो तो टी20 क्रिकेट में मजा नहीं आता है। वही अगर टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में छक्कों की बारिश हो तो दर्शकों को बहुत मजा आता है। किसी मैच में एक या उससे अधिक बल्लेबाज ही दर्शकों को मजा देते हैं। लेकिन हम बात करेंगे किसी टीम द्वारा पूरे टूर्नामेंट में लगाए गए छक्कों की।
आइए नजर डालते हैं हर टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में किसी एक टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज़्यादा छक्कों पर:
2007 – India national cricket team – 38 छक्के
टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में जिसमें भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप विजेता रही थी। 2007 के वर्ल्ड कप में भारत के बल्लेबाज़ों द्वारा कुल 38 छक्के लगे थे।
2009 – West Indies cricket team – 31 छक्के

2009 में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ों द्वारा कुल 31 छक्के लगाए गए थे। साल 2009 में पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप विश्व विजेता बनी थी।
2010 Australia national cricket team – 57 छक्के
2010 में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ों द्वारा विस्फोटक अंदाज देखने को मिला था,जिसमें ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ों द्वारा कुल 57 छक्के लगाए गए थे। 2010 में इंग्लैंड टीम ने टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।
2012 – West Indies cricket team – 49 छक्के
वेस्टइंडीज टीम इस लिस्ट में दूसरी बार, वेस्टइंडीज के बल्लेबाज हमेशा से विस्फोटक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने 2012 टी20 वर्ल्ड कप 49 छक्के लगाए थे। 2012 में ही वेस्टइंडीज टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप विजेता रही थी।
2014 – Netherlands national cricket team – 45 छक्के
नीदरलैंड ने 2014 में बाकी टीमों को पीछे छोड़ कर छक्कों के मामले में सबसे आगे थी। इस साल नीदरलैंड के बल्लेबाज़ों ने कुल 45 छक्के लगाए थे।
2016 – West Indies cricket team – 43 छक्के
वेस्टइंडीज ने 2016 में फिर एक बार यह कारनामा कर इस लिस्ट में शामिल हुई। 2016 में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ों ने कुल 43 छक्के लगाए थे।
2021 – Pakistan national cricket team – 37 छक्के
पाकिस्तान ने 2021 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उनके बल्लेबाजों द्वारा कुल 37 लगाए गए थे।
2022 – England cricket team – 38 छक्के
2022 में इंग्लैंड दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप विजेता बनी थी। इस साल इंग्लैंड टीम ने कुल 38 छक्के लगाए थे।
2024 – West Indies cricket team – 62 छक्के
2024 में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ों द्वारा कुल कुल 62 छक्के लगाए थे।इस साल भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप विजेता बनी थी।
2026 – West Indies cricket team – 66* छक्के
वेस्टइंडीज टीम 2026 का सीजन अभी तक खत्म नहीं हुआ है,लेकिन वेस्टइंडीज ने प्रत्येक सीजन का छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ों ने अभी तक कुल 66 छक्के लगा चुके हैं।
ऊपर दिए गए लिस्ट से साफ है कि वेस्ट इंडीज़ टी20 क्रिकेट में छक्कों की सबसे खतरनाक टीम रही है। 2009, 2012, 2016, 2024 और 2026 पांच अलग-अलग संस्करण में सबसे ज़्यादा छक्के लगाए हैं।


.jpg)
.jpg)

.jpg)