ऑस्ट्रेलिया के नाम टी20 वर्ल्ड कप में जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड,

टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ बड़े लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होता। लेकिन श्रीलंका ने 2026 में 182 रन चेज कर इतिहास रच दिया। जानिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़े सफल रन चेज की पूरी सूची।

टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ बड़ा लक्ष्य हासिल करना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता। ऑस्ट्रेलिया की खतरनाक गेंदबाज़ी और बड़े मैचों का अनुभव अक्सर सामने वाली टीमों पर भारी पड़ता है। फिर भी कुछ टीमों ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए ऐतिहासिक रन चेज किए हैं।

आइए नज़र डालते हैं टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़े सफल रन चेज पर।

1.श्रीलंका (182, 2026) – नया कीर्तिमान

2026 में श्रीलंका ने 182 रन का लक्ष्य हासिल कर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा सफल रन चेज दर्ज किया। इस मैच में मुख्य भूमिका निभाने वाले पदुम निशंका ने शानदार शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब हुए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए पदुम निशंका को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

Srilanka defeat australia in T20 World Cup 2026

2. West Indies cricket team – 179 रन (2014) और 170 रन (2009)

West Indies cricket team ने दो बार इस सूची में जगह बनाई है।2014 में 179 रन चेज कर उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का परिचय दिया। इस मैच में कप्तान सैमी की विस्फोटक और क्रिस गेल की अर्धशतकीय पारी से वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराने में कामयाब हुई।

WI vs AUS won westindies

2009 में 170 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इस मैच में कप्तान क्रिस गेल ने 88 रन की कप्तानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।

3.पाकिस्तान (165, 2007) 

पहले टी20 वर्ल्ड कप (2007) में Pakistan national cricket team ने 165 रन चेज कर ऑस्ट्रेलिया को चौंका दिया था। उस दौर में 160+ का लक्ष्य भी काफी बड़ा माना जाता था, इसलिए यह जीत ऐतिहासिक बन गई। पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप में हराने वाली पहली टीम बनी थीं

4.भारत (161, 2016) 

2016 में India cricket team ने 161 रन का लक्ष्य हासिल किया। दबाव भरे मुकाबले में संयमित बल्लेबाजी और शानदार प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली ने नाबाद 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी में विराट कोहली ने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।