एक कैलेंडर ईयर में तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाला इकलौता भारतीय कौन? नाम जानकर चौंक जाएंगे!

शुभमन गिल ने 2023 में टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट में शतक लगाकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। जानिए गिल के इस खास रिकॉर्ड की पूरी कहानी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के कई ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में कई शतक लगाए हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि भारत का वह कौन सा बल्लेबाज है, जिसने एक ही कैलेंडर ईयर में टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है?

इस सवाल का जवाब है शुभमन गिल। गिल ने साल 2023 में यह ऐतिहासिक कारनामा किया और एक ही कैलेंडर वर्ष में तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।

आइए जानते हैं गिल के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड की पूरी कहानी।

1. 2023 की शुरुआत वनडे शतक से

गिल ने 2023 की शुरुआत शानदार अंदाज में की। 15 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम वनडे में उन्होंने 116 रन की पारी खेलकर साल का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। 

इसके कुछ ही दिनों बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 208 रन की तूफानी पारी खेली। इसके बाद 24 जनवरी को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 112 रन भी बनाए। इस सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे शुभमन गिल।Shubman gill only indian batter score century all format in a calendar year

 

2. टी20 इंटरनेशनल में भी शतक 2023 

वनडे के बाद गिल ने टी20 इंटरनेशनल में भी अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया। 1 फरवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में उन्होंने सिर्फ 63 गेंदों पर नाबाद 126 रन बनाए। इस पारी में गिल ने 12 चौके और 7 छक्के लगाए तथा स्ट्राइक रेट 200 का रहा। यह उनका टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक था। 

3. टेस्ट में शतक 202

इसके बाद मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में गिल ने 128 रन की शानदार पारी खेली। इस शतक के साथ उन्होंने 2023 में टेस्ट क्रिकेट में भी शतक लगा दिया। इस साल गिल ने एक ही कैलेंडर वर्ष में टेस्ट + ODI + T20I तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में शतक पूरा कर लिया था।

4. ऐसा करने वाले पहले भारतीय

गिल के इस कारनामे की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि वह एक ही कैलेंडर ईयर में तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। गिल ने 2023 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में इस उपलब्धि के साथ नया कीर्तिमान हासिल किया।Shubman gill score three century in 2023 ipl season

5. 2023 बना गिल के करियर का यादगार साल

सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ही नहीं, 2023 में गिल ने आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया। आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए गिल ने 890 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए। आईपीएल 2023 में उनका सर्वोच्च स्कोर 129 रन रहा, जो उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था।