पहले 8 साल पुराना, अब 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा; अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा के तोड़े दो बड़े रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने लगातार दो साल में रोहित शर्मा के दो पुराने टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रच दिया है। जानिए दोनों रिकॉर्ड्स की पूरी कहानी।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। खास बात यह है कि पिछले साल और इस साल उन्होंने रोहित शर्मा के लंबे समय से कायम दो अलग-अलग रिकॉर्ड तोड़े हैं।

आइए जानते हैं इन दोनों रिकॉर्ड्स की पूरी कहानी।

1. पिछले साल तोड़ा था सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड

पिछले साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।Abhishek Sharma fastest century T20I in international cricket

इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। रोहित ने अपनी रिकॉर्ड पारी के दौरान 10 छक्के लगाए थे, जबकि अभिषेक ने 13 छक्के लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

इस मैच अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों में 135 रन की एक विस्फोटक पारी खेली थी। इस पारी के दौरान इन्होंने 7 चौके और 13 छक्के लगाए थे। जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 250 का रहा था।

2. इस साल फिर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा

अभिषेक शर्मा 17 सितंबर 2026 को एक बार फिर रोहित शर्मा के नाम दर्ज,सबसे तेज भारतीय टी20I शतक का रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

अफगानिस्तान के खिलाफ महज 30 गेंदों में शतक लगाकर अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया।

3. रोहित शर्मा का 9 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

अभिषेक के इस धमाकेदार शतक से पहले भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था।

रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था। यह रिकॉर्ड करीब 9 साल तक कायम रहा, लेकिन 17 सितंबर 2026 को अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक लगाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।Rohit Sharma second fastest century in t20I by indian

4. एक साल में दूसरी बार रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा

अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने लगातार दूसरे साल रोहित शर्मा का एक पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।

1.पिछले साल 2025: एक टी20I पारी में भारतीय बल्लेबाज के सबसे ज्यादा छक्कों का 8 साल पुराना रिकॉर्ड

2.इस साल 2026: भारतीय बल्लेबाज के सबसे तेज टी20I शतक का 9 साल पुराना रिकॉर्ड

इस तरह अभिषेक शर्मा ने सालों से रोहित शर्मा के नाम दर्ज 2 बड़े रिकॉर्ड को तोड़कर ,दोनों रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।