Sahibzada Farhan Record: T20 World Cup में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड,क्रिस गेल की हुई बराबरी

साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप में दो शतक लगाकर नया इतिहास रच दिया है। 6 मैचों में 350+ रन बनाकर उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा और क्रिस गेल की बराबरी की।

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। फरहान ने एक ही टी20 वर्ल्ड कप में दो शतक जड़कर विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना ली है। ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने एक ही टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में दो शतक लगाए।

Sahibzada Farhan first player to score 2 hundred in single world cup

क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी

साहिबजादा फरहान ने एक टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इसी के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप में क्रिस गेल के साथ 2 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

Chris Gayle 2 hundred in T20 World Cup

बाबर आजम के बाद दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी 

अगर टी20 में शतक लगाने की बात की जाए तो पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शतक 3 बाबर आजम के नाम है। अब साहिबजादा फरहान दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं,जिन्होंने पाकिस्तान के लिए 2 टी20 में शतक लगाए हैं।

T20 वर्ल्ड कप में साहिबजादा फरहान का प्रदर्शन 

साहिबजादा फरहान ने 12 साल पुराने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ नया इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप 350+ रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। फरहान 6 मैचों में 2 शतकीय और 2 अर्धशतकीय पारी खेली है।