भारतीय U19 क्रिकेट टीम ने वो कर दिखाया जो सीनियर टीम भी वर्ल्ड कप में न कर पाई

records made by Indian cricket team in U19 world cup for chasing highest total

जब लक्ष्य बड़ा हो और सामने वर्ल्ड कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट हो, तब हर रन की कीमत बढ़ जाती है। U19 वर्ल्ड कप में भारत U19 टीम ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया, जिसने न सिर्फ मैच का नतीजा बदला बल्कि इतिहास के पन्नों में एक नया अध्याय जोड़ दिया। अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड रन चेज़ करके U19 विश्व कप में नया रिकॉर्ड भारत के नाम किया।

U19 वर्ल्ड कप में भारत का ऐतिहासिक रन चेज़

भारत U19 टीम ने वर्ल्ड कप इतिहास में एक नया कीर्तिमान बना दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ 311 रनों का लक्ष्य हासिल कर भारत ने U19 वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ पूरा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड (305 रन), दक्षिण अफ्रीका (294 रन) और वेस्टइंडीज (292 रन) के नाम था, लेकिन अब भारत इस सूची में सबसे ऊपर पहुंच गया है।

एरोन जॉर्ज बने जीत के सबसे बड़े हीरो

इस मैच में मुख्य भूमिका एरोन जॉर्ज ने निभाई है,जिन्होंने 104 गेंदों में 115 रन बनाए। जिसमें 15 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इनकी इस शानदार पारी ने अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

Aaron George hundred in U19 world cup semifinal

अफगानिस्तान की शानदार शुरुआत

अफगानिस्तान की तरफ से फैसल सिनोजादा और उज़ैरुल्लाह नियाज़ी दोनों खिलाड़ियों ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की थी इनके शतकीय पारी से अफगानिस्तान टीम का स्कोर 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए।

भारत की संतुलित और दमदार बल्लेबाज़ी

एरोन जॉर्ज की शतकीय पारी तो मुख्य भूमिका निभाई ही,साथ में इनके साथी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में 68 रन की बेहतरीन पारी खेली। कप्तान आयुष ने भी 62 रनों की संयम भरी पारी खेली। अंत में विहान मल्होत्रा ने 38 रन नाबाद बनाते हुए भारत को फाइनल का टिकट कन्फर्म करा दिया 

अब फाइनल की बारी

इस शानदार जीत के साथ भारत U19 टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका सामना 6 फरवरी को हरारे स्टेडियम में इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब सभी की निगाहें इस महामुकाबले पर टिकी हैं, जहां भारत अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए खिताब जीतने उतरेगा।