भारतीय क्रिकेटर राहुल का हुआ तलाक़, 4 साल ही चला रिश्ता

भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर ने सोशल मीडिया पर पत्नी ईशानी जौहर से अलग होने की घोषणा की है। 2022 में गोवा में हुई शादी 4 साल बाद टूट गई। जानिए उनके करियर और आईपीएल 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी।

भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले एक खिलाड़ी का हाल ही में तलाक हो गया है। खिलाड़ी ने इस बात की जानकारी खुद अपने सफल मीडिया हैंडल पर दी है चौंकाने वाली बात यह है कि इस खिलाड़ी ने मात्र 22 की उम्र में शादी की थी और अब उसका तलाक 4 साल बाद यानी 26 की उम्र में हो गया है। आईए जानते हैं कौन है वह खिलाड़ी- 

भारतीय क्रिकेटर राहुल चहर का हुआ तलाक 

भारतीय लेके स्पिनर राहुल चाहर ने अपनी पत्नी ईशानी जौहर के साथ अलग होने की घोषणा की है। इन दोनों ने 9 मार्च 2022 को गोवा के एक बीच पर शादी की थी। राहुल चाहर ने अपने X हैंडल और इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खबर की जानकारी दी है। 

Rahul chahar and eshani jauhar divorce

ईशानी जोहर पेशे से फैशन डिजाइनर है। उन्होंने अपनी पढ़ाई राजस्थान में की है। दोनों की सगाई 2019 में ही हुई थी। सगाई करने से पहले दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों की दोस्ती बहुत ही कम उम्र में हो गई थी।

राहुल चाहर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैंने बहुत ही कम उम्र में शादी की। शादी इतनी पहले हो गई थी कि मैं आप को ही पूरी तरह से नहीं समझ पाया था। अपनी कीमत नहीं जान पाया था या मुझे कैसे अपनी जिंदगी बनानी है मैं उसको भी नहीं समझ पाया था। पिछले कुछ सालों में जो मेरे साथ हुआ मैंने उसकी उम्मीद नहीं की थी। पिछले 15 महीने कोर्ट रूम के चक्कर लगाने, धैर्य सीखने और लचीलापन दिखाने में बीते।”

5 साल से भारतीय टीम से नहीं खेले हैं राहुल चहर 

गौरतलाप है कि राहुल ने भारत की तरफ से अपना आखिरी मैच 8 नवंबर 2021 को नामीबिया के खिलाफ खेला था। इसके अलावा उन्होंने वनडे मैच भी 23 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। अब पूरे 5 साल होने को आए हैं कि उन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं मिला है। हालांकि इस बार बार आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलेंगे। 

Rahul chahar not play for india of long time

राहुल चाहर ने भारत के लिए 6 T20 मैच खेले हैं जिसमें से उन्होंने 7 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने एकमात्र वनडे मैच भी भारत की तरफ से खेला है जिसमें उन्होंने 3 विकेट झटके हैं। 

चेन्नई सुपर किंग्स ने राहुल चहर को 5.20 करोड़ में आईपीएल 2026 के ऑक्शन में खरीदा है। राहुल चाहर ने अपनी वेस प्राइस इस ऑक्शन में एक करोड रुपए रखी थी। 

राहुल चहर आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल चुके हैं। 2026 में वह चेन्नई सुपर किंग की तरफ से खेलेंगे। राहुल चहर दीपक चाहर के चचेरे भाई हैं।