आप सोच रहे होंगे कि भारत के प्रधानमंत्री का क्रिकेट से क्या ताल्लुख है। दरअसल, यह ताल्लुख सोशल मीडिया पर लोकप्रियता को लेकर है। जिस तरह क्रिकेट की दुनिया में विराट कोहली का दबदबा है, उसी तरह सोशल मीडिया पर भी उनका जलवा देखने को मिलता है।
अगर भारत में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें, तो विराट कोहली के बाद दूसरा नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आता है। नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया है। इसके साथ ही वे भारत के दूसरे ऐसे व्यक्ति बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

विराट कोहली भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 274 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो किसी भी क्रिकेट खिलाड़ी के लिए एक रिकॉर्ड है। उनकी फैन फॉलोइंग खेल के मैदान तक ही सीमित नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी सबसे ज्यादा है।

इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह दुनिया के पहले राजनीतिक नेता बने हैं। वह 2014 में इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाए थे और पिछले 10 सालों में उनका अकाउंट दुनिया के सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले राजनीतिक नेता हैं।
अगर नरेंद्र मोदी के बाद कोई और नेता इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की रेस में है, तो वह है अमेरिकी वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप है। जिनके इंस्टाग्राम पर 43.2 मिलियन फॉलोअर्स है। इससे दोगुना फॉलोअर्स नरेंद्र मोदी के अकाउंट पर है।



.jpg)
