मुंबई की इस चीज को खाकर पैट कमिंस, "11 साल इण्डिया आते हो गए, पहले क्यों नहीं खाया"

मुंबई की इस चीज को खाकर पैट कमिंस, "11 साल इण्डिया आते हो गए, पहले क्यों नहीं खाया" | Pat Cummins food order choice in Mumbai during IPL 2022 in Hindi

Pat Cummins food order choice in Mumbai during IPL 2022 in Hindi

  • पैट कमिंस ने ट्विटर पर फैन्स से मुंबई में बढ़िया चीज खाने के लिए पूछा 
  • खाने के बाद फीडबैक भी दिया 
  • राजदीप सरदेसाई की सलाह को पैट कमिंस ने माना 

इस समय दुनिया के तमाम बड़े क्रिकेट भारत के महाराष्ट्र राज्य में आईपीएल में खेल रहे हैं। वहीँ आईपीएल के दौरान क्वारंटाइन नियमों के कारण ये क्रिकेटर बाहर रेस्टोरेंट में खाना नहीं खा सकते हैं वहीँ उनका रोज का मेन्यु हर एक वही होने के नाते बड़े-बड़े खिलाड़ी अब ऑनलाइन फ़ूड आर्डर कर रहे हैं। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज और वर्तमान टेस्ट कप्तान ने पैट कमिंस ने ट्विटर पर फैन्स से पूछा कि मुंबई में खाने के लिए क्या अच्छा है। 


पैट कमिंस ने फैन्स से पूछा खाने के लिए क्या है अच्छा 

अपने एक ट्वीट में पैट कमिंस ने अपने ट्विटर फालोवर से पूछा कि  उन्हें मुंबई में कौन सी डिश खाने के लिए ट्राई करना चाहिए। पैट कमिंस ने अपने ट्वीट में लिखा, "मेरे फालोवर, मुंबई में मुझे यहाँ की कौन सी डिश डिनर के लिए ट्राई करनी चाहिए क्योंकि मै इस वक्त मुंबई में हूँ।"

पैट कमिंस का ट्वीट करना था कि फैन्स ने अपने अपने पसंद का जवाब देना शुरू कर दिया। ज्यादतर फैन्स ने उन्हें मुंबई के दो मशहूर खाद्य पदार्थ बड़ा पाव और पाव भाजी खाने की सलाह दे डाली। फैन्स की इन सलाहों पर बाद में पैट कमिंस ने 3 खाद्य पदार्थों को चुना। 

पैट कमिंस ने डाला पोल 


हालांकि इसके बाद पैट कमिंस ने एक पोल भी डाला। जिसमे  4 तरह के ऑप्शन थे। इन ऑप्शन में पहला ऑप्शन बड़ा पाव का था। दूसरा ऑप्शन पाव भाजी का था। तीसरा ऑप्शन मिसाल पाव का था। और चौथा अन्य चीज का था।   

यह भी पढ़ें: 

IPL इतिहास में केवल 5 बल्लेबाज ही हुए हैं 99 रन आउट, 4 बल्लेबाज हैं भारतीय

उनके इस पोल के बाद सीनियर पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने पैट कमिंस को पाव भाजी खाने की सलाह दी। जिसे पैट कमिंस ने कहा कि हाँ वह यही चीज खायेंगे। 

 

राजदीप सरदेसाई ने पैट कमिंस को जवाब देते हुए कहा, "टारदियो में सरदार पाव भाजी एक्स्ट्रा बटर के साथ खाओ'

उनके इस ट्वीट पर जवाब देते हुए पैट कमिंस ने लिखा, "मुझे लगता है कि इस पोल में यह विजेता साबित होगा।'

इसके बाद पैट कमिंस ने पाव भाजी को आर्डर किया और इसकी फोटो भी ट्विटर पर शेयर की। एक यूजर ने कहा कि इसका फीडबैक भी दे दो। 

एक अन्य ट्वीट में फीडबैक देते हुए पैट कमिंस ने लिखा, "मुझे भारत आते हुए 11 साल हो गए हैं। मैंने इसे पहले क्यों नहीं खाया। स्वादिष्ट है।"