5000 वनडे मैचों का ऐतिहासिक पड़ाव, टॉप-20 टीमों में किसके नाम सबसे ज्यादा शतक?

ODI Cricket: किस टीम ने लगाए सबसे ज्यादा वनडे शतक? भारत नंबर-1, टॉप-20 टीमों की पूरी लिस्ट

वनडे क्रिकेट में किसी टीम की प्रदर्शन तब देखने को मिलती है जब गेंदबाजी के साथ उस टीम के बल्लेबाजों ने लंबे समय तक किस तरह शानदार प्रदर्शन किया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ने अब 5000+ ODI मैचों का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ आज बात करेंगे किस टीम खिलाड़ियों ने मिलकर सबसे ज्यादा वनडे अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाए हैं।

1. भारत – 334 शतक

5000 वनडे तक सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली टीम भारत है। भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 334 ODI शतक लगाए हैं। जिसमें से सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने मिलकर 100+ शतक लगाए हैं।

2. ऑस्ट्रेलिया – 256 शतक

ऑस्ट्रेलिया इस मामले में दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजों ने अब तक 256 वनडे शतक लगाए हैं।

3. पाकिस्तान – 232 शतक

पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने 5000 ODI मैचों तक 232 शतक लगाए हैं। इसके साथ पाकिस्तान इस सूची में तीसरे नंबर पर है।

4. दक्षिण अफ्रीका – 216 शतक

दक्षिण अफ्रीका की टीम इस सूची में चौथे स्थान पर है। उसके बल्लेबाजों के नाम कुल 216 ODI शतक लगाए हैं।

5. वेस्टइंडीज – 212 शतक

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने वनडे क्रिकेट में 212 शतक लगाए हैं। टीम पांचवें स्थान पर मौजूद है।

6. इंग्लैंड – 210 शतक

इंग्लैंड की टीम भी 200 से ज्यादा शतक लगाने वाली टीमों में शामिल है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कुल 210 ODI शतक लगाए हैं। क्रिकेट के खोजकर्ता कहे जाने वाली टीम 6 वें नंबर पर है।

7. श्रीलंका – 202 शतक

श्रीलंका इस सूची में सातवें स्थान पर है। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने 202 वनडे शतक लगाए हैं।

8. न्यूजीलैंड – 170 शतक

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने 5000 ODI मैचों तक 170 शतक लगाए हैं और न्यूजीलैंड टीम आठवें स्थान पर है।

9. जिम्बाब्वे – 80 शतक

जिम्बाब्वे के नाम इस सूची में 80 वनडे शतक दर्ज हैं। वह नौवें स्थान पर है।

10. बांग्लादेश – 72 शतक

बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने अब तक 72 ODI शतक लगाए हैं और टीम टॉप-10 में शामिल है।

11. आयरलैंड – 53 शतक

आयरलैंड के बल्लेबाजों ने 53 वनडे शतक लगाए हैं। इसी के साथ आयरलैंड जैसी टीम भी इस लिस्ट में 11वें नंबर पर है।

12. स्कॉटलैंड – 42 शतक

स्कॉटलैंड की टीम के बल्लेबाजों के नाम 42 ODI शतक हैं। इसी के साथ स्कॉटलैंड इस सूची में 12वें स्थान पर है।

13. अफगानिस्तान – 39 शतक

अफगानिस्तान ने वनडे क्रिकेट में अब तक 39 शतक लगाए हैं। और इसी के साथ अफगानिस्तान 39 शतक के साथ 13वें स्थान पर है।

14. अमेरिका – 20 शतक

अमेरिका इस लिस्ट में 14वें नंबर पर है,अमेरिका के नाम वनडे इतिहास में 20 शतक दर्ज है।

15. UAE – 17 शतक

यूएई के बल्लेबाजों ने 17 ODI शतक लगाए हैं।

16. नीदरलैंड्स – 15 शतक

नीदरलैंड्स की टीम के नाम 15 वनडे शतक हैं।

17. ओमान – 14 शतक

ओमान के बल्लेबाजों ने 14 ODI शतक लगाए हैं।

18. नेपाल – 11 शतक

नेपाल के नाम इस सूची में 11 वनडे शतक दर्ज हैं।

19. केन्या – 10 शतक

केन्या के बल्लेबाजों ने कुल 10 ODI शतक लगाए हैं।

20. नामीबिया – 10 शतक

नामीबिया भी केन्या के साथ 10 वनडे शतकों के साथ लिस्ट में शामिल है।