नोवाक जोकोविक के पिता का रोजर फेडरर पर उनके बेटे के साथ 'मारपीट' का आरोप, जाने क्या है मामला

ऐसा देखा जाता है कि जब नडाल या फेडरर कोई ग्रैंड स्लैम जीतते है तो टेनिस वर्ल्ड मीडिया खूब बढ़ाचढ़ा कर खबरे बताता है वहीं जब जोकोविच कोई ग्रैंड स्लैम जीतते है तो उतनी खबर नहीं बनती है। 

टेनिस के खेल में रोजर फेडरर वह नाम है जो क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का नाम है। टेनिस खेलने वाला हर बच्चा रोजर फेडरर (Roger Federer) जैसा करियर बनाना चाहता है। वही टेनिस की दुनिया में कई ऐसे खिलाड़ी है जो रोजर फेडरर से भी अच्छे है। जो फेडरर को एक बार नहीं बल्कि बार-बार पटखनी दे चुके है। इसी में एक नाम है नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) का। नोवाक जोकोविच 18 ग्रैंड स्लैम जीत चुके है जबकि रोजर फेडरर और राफेल नडाल दोनों 20-20 ग्रैंड स्लैम अपने नाम किये है। 

ऐसा देखा जाता है कि जब राफेल नडाल या रोजर फेडरर कोई ग्रैंड स्लैम जीतते है तो टेनिस वर्ल्ड मीडिया खूब बढ़ाचढ़ा कर खबरे बताता है वहीं जब सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच कोई ग्रैंड स्लैम जीतते है तो उतनी खबर नहीं बनती है। 

टेनिस वर्ल्ड मीडिया जोकोविच के साथ दोहरेपन की नीति अपनाता है जबकि नोवाक जोकोविच मात्र 2 ग्रैंड स्लैम हीं दोनों (फेडरर और नडाल) से पीछे है लेकिन बहुत सारे लोगों को नोवाक जोकोविच के बारे में पता ही नहीं होगा। अगर हम निष्पक्ष होकर कहें तो टेनिस वर्ल्ड मीडिया द्वारा वाकई में नोवाक जोकोविच को नज़रअंदाज किया जाता है। 

नोवाक के पिता का रोजर पर मारपीट का आरोप (Novak Djokovic’s father allegation on Federer)

सर्विया जैसे छोटे देश से ताल्लुक रखने वाले नोवाक बहुत ही सीधे-साधे खिलाड़ी है। उनकी कोई पीआर टीम नहीं है। उनके बहुत ही कम लॉयल फैन्स है। वहीं नोवाक के पिता ने रोजर फेडरर के ऊपर आरोप लगाया है कि रोजर ने उनके बेटे के उपर एक बार हमला किया था। 

रोजर ने मेरे बेटे पर किया था हमला: नोवाक के पिता 

नोवाक जोकोविच के पिता सरदजान ने फेडरर पर आरोप लगाया है कि जब नोवाक 19 या 20 साल के थे तब 2006 में रोजर फेडरर ने उनके बेटे पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि भले ही रोजर महान खिलाड़ी है लेकिन वह अच्छे इंसान नहीं है। 

Novac Djokovic and Roger Federer

नोवाक के पिता ने कहा कि रोजर फेडरर उनके बेटे नोवाक से बहुत जलते है। उन्होंने कहा कि नोवाक टेनिस के बहुत बड़े महान खिलाडी है। उनके जैसा ही शायद ही कोई दुबारा टेनिस की दुनिया में पैदा होगा। उन्होंने कहा कि रोजर उनके बेटे नोवाक के टैलेंट से बहुत जलन महसूस करते है। 

यह भी पढ़ें: IPL 2021 full matches schedule: कब, कहाँ और किससे, देखें लिस्ट

नोवाक के पिता ने रोजर पर ये आरोप सर्वियन टीवी चैनल पर लगाया। 

नोवाक और फेडरर में रह चुकी है तकरार 

टेनिस वर्ल्ड मीडिया द्वारा किये जा रहे पक्षपात के बारे में बात करते हुए नोवाक ने कहा कि जब रोजर या नडाल जीतते है या कोई और मेरे खिलाफ जीतता है तो मीडिया उन्हें बहुत बढ़ा-चढ़ा कर पेश करती है वहीं जब वह जीतते है तो उसे वे ज्यादा महत्व नहीं देते है। वर्ल्ड मीडिया द्वारा उनके साथ अलग व्यवहार किया जाता है। नोवाक ने कहा कि अगर मै मीडिया द्वारा किये जा रहे पक्षपात पर बात करने लगूं तो शाम हो जायेगी। 

Novac Djokovic and Roger Federer


आपको बता दें कि ऐसा देखा गया है कि नडाल और फेडरर के फैन्स जोकोविच की सफलता से जलते है। जोकोविच एटीपी (वर्ल्ड टेनिस को आपरेट करने वाली संस्था) के विरोध में रह चुके है। वह एटीपी से अलग एक संस्था बनाने की भी बात कर चुके है जबकि नडाल और फेडरर ने उनके इस बात का विरोध किया है। नोवाक और फेडरर अब भी एटीपी के सदस्य है जबकि नोवाक जोकोविच इसकी सदस्यता छोड़ चुके है। 

वर्तमान में नोवाक नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी है। हाल ही में इस साल फ़रवरी में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता है।