20 साल का है यह भारतीय लड़का, ओलम्पिक और वर्ल्ड चैम्पियन को चटा चुका है धूल

about badminton player Lakshya Sen winning streak in 2022 in Hindi

भारत की तरफ से बैडमिन्टन में सायना नेहवाल पीबी सिंधू, पी कश्यप और एस प्रणय खेलते आये हैं और कई टूर्नामेंट में भारत का नाम भी रोशन करते आये हैं। वहीं इस लिस्ट में एक और खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है। इस खिलाड़ी का साल 2022 में इतना शानदार प्रदर्शन रहा है कि लोग इसे दूसरा प्रकाश पादुकोण या पुरुषों का दूसरा पीवीसिंधू कहने लगे हैं। आइये जानते हैं कि कौन है वह भारत का बैडमिन्टन में उभरता हुआ सितारा 

20 वर्षीय लक्ष्य सेन 

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में 2001 को जन्मे लक्ष्य सेन ने 2022 में अपने प्रदर्शन से दुनिया के कई धुरंधर बैडमिन्टन खिलाड़ियों को मात दे दी है। मात्र 20 वर्षीय लक्ष्य सेन ने ओलम्पिक चैम्पियन और वर्ल्डचैम्पियन को इस साल मात देते हुए विश्व बैडमिन्टन में अपने आगाज का डंका पीट दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लक्ष्य सेन 2018 समर यूथ ओलम्पिक में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। यही यही नहीं इतनी कम उम्र में लक्ष्य सेन विश्व चैम्पियनशिप में ब्रांज मेडल जीत चुके हैं। 

यह भी पढ़ें:

 

पब्लिक की डिमांड पर छक्के मारने वाला यह भारतीय खिलाड़ी आज किराए के घर में रहने को है मजबूर

2021 के ओलम्पिक चैम्पियन को चटाई धूल 

लक्ष्य सेन की काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने मात्र 20 साल ही उम्र में 2021 के ओलम्पिक चैम्पियन विक्टर अक्सेल्सेन को मात दे दी। जर्मन ओपन में सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन ने विक्टर को 21-13 12-21 22-20 से मात देकर फाइनल में जगह बनायीं। 

about badminton player Lakshya Sen winning streak in 2022 in Hindi

2021 के ओलम्पिक ब्रांज मेडलिस्ट एन्थोनी गिन्टिंग को दी मात 

पुरुष बैडमिन्टन के 5वीं रैंक पर काबिज और 2021 के ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीत चुके  एन्थोनी गिन्टिंग को लक्ष्य सेन ने जर्मन ओपन में धूल चटाई। एन्थोनी गिन्टिंग को मात्र 34 मिनट में 21-7, 21-9 से हराकर लक्ष्य सेन ने जर्मन ओपन के कवार्टर फाइनल में जगह बनायीं। 

2021 के वर्ल्ड चैम्पियन लोह कान येव को हराया 

लक्ष्य सेन ने इंडिया ओपन 2022 में अपने डेब्यू में ही 2021 के वर्ल्ड चैम्पियन लोह कान येव को 24-22, 21-17 से हराया। 

2021 के वर्ल्ड ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अन्डेर्स अन्तोनसेन को दी मात 

लक्ष्य सेन ने पुरुषों में तीसरी रैंक के खिलाड़ी अन्डेर्स अन्तोनसेन को आल इंग्लैण्ड ओपन 2022 में हरा करके क़्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। लक्ष्य सेन ने अन्डेर्स अन्तोनसेन को 21-16 21-18 से हराया। 

2021 के आल इंग्लैण्ड चैम्पियन ली जी जिया को हराया 

लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में गत चैंपियन ली ज़ी जिया को शानदार प्रदर्शन 21-13 12-21 21-19 से हराया। पुलेला गोपीचंद नेके फाइनल में जगह बनाने के 21 साल बाद कोई भारतीय खिलाड़ी आलइंग्लैण्ड ओपन में फाइनल में जगह बनायीं है। 

इसमें कोई शक नहीं है कि आने वाले समय में लक्ष्य सेन भारत की तरफ से बैडमिन्टन में बहुत बड़ा खिलाड़ी बनेंगे। क्योंकि इतनी कम उम्र में उन्होंने दुनिया के कई धुरंधरो को मात दे दी है और भारत के लाखो बैडमिन्टन में करियर बनाने वाले बच्चों के लिए आशा की किरण बनके उभरे हैं।