नई दिल्ली: टेनिस, फुटबॉल के बाद दुनिया का सबसे ज्यादा पॉपुलर खेल है। टेनिस के बाद क्रिकेट का नंबर आता है। अगर टेनिस की बात की जाय तो यह दुनिया के सभी महाद्वीपों में खेला जाता है। एक साल के अंदर टेनिस में चार ग्रैंड स्लैम खेले जाते हैं। इन चारों का नाम है- US ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलंडन ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन।
ग्रैंड स्लैम शब्द का उपयोग पहली बार 1933 में अमेरिकी पत्रकार जॉन किरन द्वारा किया गया था। तब उस वर्ष के खिलाड़ी जैक क्रॉफोर्ड ने सभी चार खिताब ऑस्ट्रेलियाई, फ्रेंच, यूएस और विंबलडन ओपन जीता था। इस जीत को बताते हुए जैक क्रॉफोर्ड ने 'ग्रैंड स्लैम' शब्द का प्रयोग किया था।
विंबलंडन ओपन

सबसे पुराना ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलंडन ओपन है। यह टेनिस का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट माना जाता है। यह इंग्लैंड के लंदन में ग्रास कोर्ट पर हर साल खेला जाता है। इस टूर्नामेंट का सबसे पहले आयोजन 1877 में हुआ था। इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा बार सिंगल मेंस कैटेगरी में रोजर फेडरर (8) ने जीता है। अब तक इसके 133 एडिसन खेले जा चुके हैं।
US ओपन

दूसरा सबसे पुराना टूर्नामेंट है US ओपन। यह टूर्नामेंट अमेरिका में खेला जाता है। US ओपन टेनिस चैंपियनशिप एक हार्ड कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट है। सबसे पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन 1881 में हुआ था। अब तक इसके 139 एडिसन खेले जा चुके हैं।
फ्रेंच ओपन

तीसरा सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन है। यह फ़्रांस में खेला जाता है। यह टूर्नामेंट 1891 में पहली बार आयोजित हुआ था। अब तक यह 123 बार आयोजित हो चुका है। इसे 'लाल बजरी' टूर्नामेंट भी कहा जाता है। राफेल नडाल को 'लाल बजरी का लाल' कहा जाता है।
ऑस्ट्रेलियन ओपन

चौथा सबसे पुराना टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन है। यह पहली बार 1905 में आयोजित हुआ था। यह अब तक 108 बार खेला जा चुका है। ऑस्ट्रलियन ओपन के इतिहास में सबसे ज्यादा इसे नोवाक जोकोविक (8) ने जीता है।
ये चारो ग्रैंड स्लैम हर साल आयोजित किये जाते हैं। टेनिस खेलने वाले हर खिलाड़ी की तमन्ना रहती है कि वह इन चारों टूर्नामेंट को जीते। जिस तरह से क्रिकेट में विश्व कप हर खिलाड़ी के लिए महत्वपूर्ण होता है ठीक उसी तरह ग्रैंड स्लैम भी टेनिस खिलाड़ी के लिए विश्व कप की तरह होता है।
ग्रैंड स्लैम के हर खिलाड़ी ओलम्पिक में इसे जीतना चाहता है।
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)