एशिया की कोई भी टीम नहीं कर सकी जो भारत ने किया — गाबा, सेंचुरियन, केपटाउन, पर्थ और बर्मिंघम मैदानों पर

भारत की विदेशी जीतों की पंचकथा: पांच देशों की पांच ऐतिहासिक मैदानी कथा

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में जो इतिहास रचा है वह न सिर्फ भारत बल्कि पूरे एशिया के लिए गर्व की बात है। विदेशी ज़मीन पर जीत दर्ज करना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता है लेकिन टीम इंडिया ने इसे कई बार कर दिखाया है। खास बात यह है कि भारत इन मैदानों पर जीत हासिल करने वाला पहला एशियाई देश बन गया है।

1. ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास

भारत पहली एशियाई टीम बनी जिसने ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया को हराया। गाबा का मैदान 32 सालों से अपराजित किला माना जाता था लेकिन भारतीय टीम ने इसे ध्वस्त कर क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। यह अजिंक्या रहाणे की कप्तानी में हुआ था इस मैच के हीरो ऋषभ पंत रहे। इस मैच को भारतीय इतिहास में हमेशा याद किया जायेगा।

2. सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका को हराने वाली पहली एशियाई टीम

साउथ अफ्रीका की धरती पर जीत पाना हमेशा चुनौती रहा है, लेकिन भारत पहली एशियाई टीम बनी जिसने सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका को हराकर यह मिथक तोड़ा। यह विराट कोहली कप्तानी में हुआ था दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन में भारत एशिया की पहली टीम बनी थी जो वहां पर विजय का झंडा फहराया था।

3. केपटाउन में साउथ अफ्रीका पर जीत

सिर्फ सेंचुरियन ही नहीं भारत ने केपटाउन में भी साउथ अफ्रीका को हराकर दिखा दिया कि वे किसी भी परिस्थिति में जीतने का हुनर रखते हैं। यह जीत भी भारत को एशिया की पहली टीम बनाती है जिसने वहां पर जीत हासिल की।भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में सात विकेट से जीत हासिल की। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने 79 रन के लक्ष्य को तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। 

इस जीत के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया। उसने पहली बार केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर टेस्ट मैच में जीत हासिल की है। 31 साल तक भारत को इस जीत के लिए इंतजार करना पड़ा था इसी जीत के साथ भारत एशिया की पहली टीम बनी जिसने केपटाउन में टेस्ट मैच जीता है।

4. पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त

पर्थ जो तेज़ और उछाल भरी पिचों के लिए जाना जाता है वहां भारत ने पहली एशियाई टीम बनकर ऑस्ट्रेलिया को मात दी। टीम इंडिया ने पर्थ में साल 2008 में अनिल कुंबले की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 72 रनों से हराया था

5. बर्मिंघम में इंग्लैंड को हराने वाली पहली एशियाई टीम

2025 में भारत ने बर्मिंघम में इतिहास रचा। यह भारत की इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में पहली जीत थी और इसी के साथ भारत पहली एशियाई टीम बन गया जिसने वहां पर टेस्ट मैच जीता। युवा कप्तान शुभमन गिल ने अपनी कप्तानी में करके दिखाया है।