56 टी20 इंटरनेशनल पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में दो भारतीय

56 T20I पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दो बल्लेबाज 115-115 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 पर हैं। देखें टॉप-5 की पूरी सूची।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्के लगाना बल्लेबाज की विस्फोटक बल्लेबाजी का सबसे बड़ा उदाहरण माना जाता है। टी20I फॉर्मेट में कम गेंदों में ज्यादा रन बनाने के लिए बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ बल्लेबाज कम पारियों में ही छक्कों का बड़ा लक्ष्य छू लेते हैं।

56 टी20 इंटरनेशनल पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची देखे ,तो इस सूची में भारत के सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा के अलावा वेस्टइंडीज के एविन लुईस और क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के फिन एलन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं।

आइए जानते हैं 56 टी20 इंटरनेशनल पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की पूरी सूची।

1. सूर्यकुमार यादव – 115 छक्के

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 56 टी20 इंटरनेशनल पारियों के बाद 115 छक्के लगाए थे। सूर्यकुमार ने भारत के 113 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं,जिसमें इन्होंने 179 छक्के लगाए हैं। इन्होंने टी20I में 4 शतक और 25 अर्धशतक की मदद से 3272 रन बनाए है।

2. एविन लुईस – 115 छक्के

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज एविन लुईस भी 56 टी20 इंटरनेशनल पारियों के बाद 115 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। लुईस ने वेस्टइंडीज के लिए 67 मैचों में 136 छक्के लगाए हैं। जिसमें इन्होंने 1799 रन बनाए है। टी20I मे इनके 2 शतक और 13 अर्धशतक भी है।

3. अभिषेक शर्मा – 111 छक्के

भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी इस मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। 56 टी20 इंटरनेशनल पारियों के बाद उनके नाम 111 छक्के दर्ज हैं। वह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं और सिर्फ चार छक्कों के अंतर से शीर्ष दो बल्लेबाजों से पीछे हैं। अभिषेक शर्मा टी20I में 2 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 1711 रन बनाए है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए टी20I में सर्वोच्च स्कोर 135 रन का रिकॉर्ड भी अभिषेक शर्मा की ही नाम है। Abhishek Sharma 111 sixes after 56 t20I ininngs

4. क्रिस गेल – 106 छक्के

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम टी20 क्रिकेट में छक्कों के इस लिस्ट में शामिल है। 56 टी20 इंटरनेशनल पारियों के बाद गेल ने 106 छक्के लगाए थे। गेल ने वेस्टइंडीज के लिए 79 टी20I मैचों में 2 शतक और 14 अर्धशतक की मदद से 1899 रन बनाए थे। गेल ने टी20I में कुल 124 छक्के लगाए हैं।Chris Gayle 106 sixes after 56 t20I ininngs

5. फिन एलन – 102 छक्के

न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 56 टी20 इंटरनेशनल पारियों के बाद 102 छक्के लगाए। एलन न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए 62 मैचों में 2 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से 1663 रन बनाए है। इन्होंने टी20I में कुल 115 छक्के लगाए हैं।

56 टी20 इंटरनेशनल पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के

1. सूर्यकुमार यादव – 115 छक्के

2. एविन लुईस – 115 छक्के

3. अभिषेक शर्मा – 111 छक्के

4. क्रिस गेल – 106 छक्के

5. फिन एलन – 102 छक्के