MI vs LSG: रोहित शर्मा ने डेविड वॉर्नर के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी,जाने ऐतिहासिक रिकॉर्ड

IPL में सिर्फ रन बनाना ही नहीं, बल्कि टीम को जीत दिलाना भी अहम होता है। इस आर्टिकल में जानिए उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने जीत के मैचों में सबसे ज्यादा बार टॉप स्कोर किया है।

IPL में अक्सर बल्लेबाजों को हम विस्फोटक पारी खेलते हुए देखते हैं। लेकिन एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि कौन सा खिलाड़ी अपनी टीम की जीत में सबसे ज्यादा बार टॉप स्कोरर बना है। यह सूची सिर्फ रन बनाने की क्षमता ही नहीं, बल्कि मैच जिताने की काबिलियत को भी दर्शाता है।

आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने IPL इतिहास में जीत के दौरान सबसे ज्यादा बार टीम के लिए टॉप स्कोर किया है:

1. Rohit Sharma – 35 बार

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रहे रोहित शर्मा इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। उनकी बल्लेबाजी ने कई बार टीम को जीत दिलाई है। रोहित शर्मा ने 35 बार जीत के मैचों में टॉप स्कोरर रहे हैं।

2. David Warner – 35 बार

डेविड वॉर्नर भी रोहित के साथ इस सूची में टॉप पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए वॉर्नर ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया और कई मैचों में टीम को जीत दिलाई। डेविड वॉर्नर ने भी 35 बार जीत के मैचों में टॉप स्कोरर रहे हैं।

3. Virat Kohli – 34 बार

विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। RCB के लिए खेलते हुए उन्होंने 35 मैचों में टॉप स्कोर कर टीम को जीत दिलाई है। 

4. Shubman Gill – 29 बार

युवा स्टार शुभमन गिल तेजी से इस सूची में ऊपर बढ़े हैं। उनकी क्लासिक बल्लेबाजी और मैच फिनिश करने की क्षमता उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बना सकती है। शुभमन गिल ने 29 बार जीत के मैचों में टीम के सर्वोच्च टॉप स्कोरर रहे हैं।

5. Shikhar Dhawan – 28 बार

गब्बर के नाम से मशहूर धवन ने IPL में कई टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और जीत में अहम भूमिका निभाई है। इन्होंने 28 बार जीत के मैचों में टॉप स्कोरर रहे हैं।

6. Gautam Gambhir – 27 बार

KKR को दो बार चैंपियन बनाने वाले गंभीर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों ही शानदार रही हैं। गौतम गंभीर ने 27 बार टीम के टॉप स्कोरर रहकर टीम को जीत दिलाई है।

7. AB de Villiers / Chris Gayle – 25 बार

एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज़ों ने भी कई बार मैच जिताने वाली पारियां खेली हैं और टीम के टॉप स्कोरर बने हैं।इन दोनों ने 25-25 बार टीम के टॉप स्कोरर रहे हैं।