IPL में रन आउट होने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, लिस्ट में सिर्फ एक विदेशी नाम

IPL में रन लेना जितना जरूरी है, उतनी ही अहम है फिटनेस। इस आर्टिकल में जानिए उन खिलाड़ियों के बारे में जो IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार रन आउट हुए हैं।

IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट के लीग में विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ साथ शारीरिक फिटनेस पर भी निर्भर करता है। जिसमें 1-2 रन लेते वक्त रनों को पूरा करना खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि वह खिलाड़ी कितना फिट है। लेकिन सभी खिलाड़ी तो फिट नहीं हो सकते , जिससे रन लेते वक्त रन आउट हो जाते हैं। आज हम IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे।

सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले गेंदबाज

1. गौतम गंभीर 

पहले स्थान पर भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का नाम आता है। गौतम गंभीर IPL के 152 परियों में 14 बार रन आउट हुए हैं। जो अन्य खिलाड़ियों से कई ज्यादा है। इन्होंने IPL 4217 रन बनाए है। जिसमें 36 अर्धशतक भी शामिल हैं। जिसमें इनका सर्वोच्च स्कोर 93 रन का है।

2. महेंद्र सिंह धोनी 

भारत के सबसे महान कप्तान, चाहे अंतर्राष्ट्रीय या चाहे IPL में माने जाने वाला महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में 242 परियों में 8 बार रन आउट हुए हैं। 242 परियों में 5439 रन बनाए है। जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। IPL में अभी तक 264 छक्के लगाए हैं।

3.रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा IPL में सबसे सफल कप्तानों में से एक है। इन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 IPL ट्रॉफी दिलाई है। रोहित शर्मा 268 परियों में 7124 रन बनाए है। जिसमें 7 बार रन आउट हुए हैं। रोहित शर्मा IPL में 48 पचासा लगाया है। यह IPL में दूसरे सबसे ज्यादा 308 छक्के लगाए हैं।

Rohit Sharma out in 7 time run out in IPL

4.विराट कोहली 

विराट कोहली IPL इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जो 2008 से लगातार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने 268 मैचों में 8,600+ रन बनाए हैं। 2016 के सीजन में उन्होंने रिकॉर्ड 973 रन बनाए थे। IPL में विराट कोहली 6 रन आउट हुए हैं।Virat Kohli 6 time out on run out in IPL

5. महेला जयवर्धने 

श्रीलंकां के महान बल्लेबाजों में से महेला जयवर्धने IPL में 5 बार रन आउट हुए हैं। महेला जयवर्धने पहले विदेशी खिलाड़ी हैं जो इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल हैं। यह IPL में 80 परियों में 1802 रन बनाए है। जिसमें 10 अर्धशतक के साथ 39 छक्के और 200 चौके लगाए हैं।