IPL में विकेटकीपर की भूमिका स्टंप पीछे जितनी जरूरी होती है,उतनी बल्लेबाजी में भी उतनी भूमिका होती है। IPL में अगर विकेटकीपर बल्लेबाज की बात करेंगे तो उसमें सबसे पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी का आता है। इन्होंने बल्लेबाजी से कई बार टीम के लिए काफी रन बनाए है।
लेकिन हाल में IPL 2026 में संजू सैमसन ने अपने बल्लेबाजी से विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबकी निगाहें अपनी ओर खींची है।
इन्होंने इस IPL चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अभी शतक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 अप्रैल को शतक लगाकर 101 रनों की बड़ी पारी खेलकर महेंद्र सिंह धोनी के कुछ रिकॉर्ड की बराबरी की है।
आइए जानते हैं कि वह कौन सा रिकॉर्ड है जो संजू ने धोनी की बराबरी की है -
IPL में विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा 30+ स्कोर
अगर IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 30+ स्कोर करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज की बात करे तो MS धोनी सबसे ऊपर आते हैं, जिन्होंने IPL में 68 बार 30+ का स्कोर किया है। लेकिन संजू सैमसन ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाकर 68 बार 30+ का स्कोर किया है। IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 30+ का स्कोर करने वाले बल्लेबाज विराट कोहली है। जिन्होंने IPL इतिहास में 130 बार 30+ का स्कोर किया है।
मैच की पारी में सबसे ज्यादा बार 3 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
एक मैच की पारी में 3 छक्के ,सबसे ज्यादा बार लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज की बात की जाए तो रोहित शर्मा पहले नंबर पर है जिन्होंने 49 बार 3 छक्के लगाए हैं। फिर विराट कोहली है जिन्होंने 42 बार 3 छक्के लगाए हैं।
फिर नाम है MS धोनी और संजू सैमसन का जिन्होंने क्रमशः 34-34 बार 3 छक्के लगाए हैं। संजू सैमसन जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं दिखाता है कि वह अब महेंद्र सिंह धोनी की राह पर चल रहे हैं।





