IPL 2025 में एक ऐसा बल्लेबाज़, जो 25 रन से नीचे नहीं हुआ है ऑउट, अपनी टीम को बॉटम से लाया टॉप 4 में

IPL 2025: एक बल्लेबाज़, लगातार 25+ रन, और अब टीम टॉप 4 में

IPL 2025 आधा खत्म हो चुका है। ताबड़तोड़ रनों की बौछार वाले इस टूर्नामेंट में एक ऐसा बल्लेबाज़ देखने को मिला है जो 10 मैच इस IPL में खेल चुका है लेकिन एक बार भी 25 रन से नीचे आउट नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि कौन है वह बल्लेबाज़ और किस टीम का है वह खिलाड़ी - 

मुंबई इंडियंस का खेवनहार बना यह खिलाड़ी

 5 बार IPL खिताब को अपने नाम कर चुकी IPL टीम मुंबई इंडियंस के पास एक ऐसा खिलाड़ी है जिसने उन्हें पॉइंट्स टेबल में बॉटम से टॉप 4 में लाकर खड़ा कर दिया है। हम बात कर रहे हैं वर्तमान भारतीय टीम के T20 कप्तान सूर्य कुमार यादव की। IPL 2025 में सूर्य कुमार यादव का बल्ला जम कर बोल रहा है। 10 पारियों में एक बार भी 25 रन के नीचे नहीं हुए हैं आउट 

 

मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 में अब तक 10 मैच खेलें हैं और इन 10 मैचों में सूर्य कुमार यादव एक बार भी 25 रन के नीचे नहीं आउट हुए हैं। यह एक अनोखा रिकॉर्ड है। 

इन 10 पारियों में उन्होंने तीन बार अर्धशतक जमाया है। एक बार 2 रन से अर्धशतक से चूके हैं। 2 बार 40 - 40 रन बनाया है। 

2025 IPL में सूर्य कुमार यादव का प्रदर्शन 

29 (26)

48 (28)

27* (9)

67 (43)

28 (26)

40 (28)

26 (15)

68* (30)

40* (19)

54 (28)

गौरतलब है कि IPL 2025 से पहले सूर्य कुमार यादव का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की T20 सीरीज में वह सिर्फ 28 रन ही बना पाए थे। इसमें से वह 2 बार 0 पर आउट हुए थे। 

27 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ खेलते हुए सूर्य कुमार यादव ने 3 कीर्तिमान भी स्थापित किए। 

सबसे तेज़ 4000 आईपीएल रन बनाने वाले भारतीय:

IPL में सूर्य कुमार यादव का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। जब से वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलना शुरू किए हैं। तब से उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन करना शुरू किया है। LSG के खिलाफ उन्होंने 27 अप्रैल को सिर्फ़ 2,714 गेंदों में 4000 रन तक पहुँचे। 

सबसे कम गेंद खेलकर 4000 रन वह सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने सुरेश रैना के पिछले भारतीय रिकॉर्ड (2,881 गेंद) को पीछे छोड़ दिया। अब वह केवल एबी डिविलियर्स (2,658 गेंद) पीछे हैं।

500 आईपीएल चौके:

इसी मैच में वह आईपीएल इतिहास में 500 चौके लगाने वाले पहले मुंबई इंडियंस (एमआई) खिलाड़ी बन गए हैं।