भारतीय क्रिकेट में ओपनर बल्लेबाज़ों की पहचान हमेशा विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए रही है। लेकिन कुछ ऐसे ओपनर भी हुए हैं जिन्होंने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी अपनी पहचान बनाई है। दिलचस्प बात यह है कि भारत के तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में किसी ओपनर द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन तीन अलग-अलग खिलाड़ियों के नाम दर्ज है।
हाल ही में अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार स्पेल डालकर इस सूची में अपना नाम सबसे ऊपर दर्ज करा दिया।
टेस्ट क्रिकेट में वीनू मांकड़ का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट के महान ऑलराउंडर वीनू मांकड़ टेस्ट इतिहास में किसी भारतीय ओपनर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1952 में पाकिस्तान के खिलाफ 52 रन देकर 8 विकेट झटके थे। यह स्पेल आज भी भारतीय टेस्ट क्रिकेट के सबसे यादगार गेंदबाज़ी प्रदर्शनों में गिना जाता है।
मांकड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 8 विकेट और दूसरी पारी में 5 विकेट लिए थे। ओपनिंग करते हुए बल्लेबाजी में सिर्फ 11 रन ही बना सके थे। लेकिन शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया था।
वनडे में रवि शास्त्री का कमाल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच और दिग्गज ऑलराउंडर रवि शास्त्री के नाम वनडे में ओपनर के तौर पर बेस्ट बॉलिंग स्पेल है। उन्होंने 1991 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। इस मैच में शास्त्री ने 6.5 ओवर में एक ओवर मेडन डालकर 5 विकेट निकले थे।
दिलचस्प बात यह रही कि इस मुकाबले में शास्त्री ओपनिंग करते हुए बल्लेबाज़ी 68 गेंद में केवल 10 रन ही बना सके, लेकिन गेंद से उन्होंने मैच का रुख बदल दिया,और भारतीय टीम इस मैच में 107 रनों से जीत मिली।
टी20I में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास
भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 17 रन देकर 3 विकेट लेकर नया इतिहास रच दिया। यह किसी भारतीय ओपनर द्वारा टी20 इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन है।
इस मैच में अभिषेक बल्ले से सिर्फ 8 रन बना पाए, लेकिन गेंदबाज़ी में उन्होंने शानदार स्पेल डालते हुए भारत की जीत में अहम योगदान दिया और इस अनोखी सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया।
तीनों फॉर्मेट में भारतीय ओपनरों का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन
टेस्ट: वीनू मांकड़ – 8/52 बनाम पाकिस्तान (1952)
वनडे: रवि शास्त्री – 5/15 बनाम ऑस्ट्रेलिया (1991)
टी20I: अभिषेक शर्मा – 3/17 बनाम जिम्बाब्वे (2026)





.jpg)