टीम इंडिया की 5 ऐसी T20I सीरीज़ जिसमें टीम नहीं लगा सकी जीत की दस्तक,जानिए किस कप्तान के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 इतिहास में अब तक केवल पांच बार ऐसा हुआ है जब टीम किसी द्विपक्षीय टी20I सीरीज़ में एक भी मैच नहीं जीत सकी। इस सूची में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीमें शामिल हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कई यादगार सीरीज़ अपने नाम की हैं, लेकिन कुछ सीरीज ऐसे भी आए हैं जब टीम पूरी सीरीज़ में एक भी मुकाबला जीतने में नाकाम रही। अगर टी20 इतिहास में नजर डालें तो अब तक केवल पांच बार ऐसा हुआ है जिसमें भारत का टी20I सीरीज़ में जीत का खाता तक नहीं खोल पाया।

 टी20 में सबसे ज्यादा बार यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी और अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दर्ज हुआ है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 2026 की टी20I सीरीज़ में भारत को 4-0 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे यह सूची और लंबी हो गई। 

2009: न्यूजीलैंड ने धोनी की टीम को 2-0 से हराया

साल 2009 में भारत ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था। दो मैचों की टी20I सीरीज़ में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी और न्यूजीलैंड ने सीरीज़ 2-0 से अपने नाम कर लिया था। यह पहली बार था जब भारत किसी टी20I सीरीज़ में जीत दर्ज किए बिना घर लौटी थी।

2015: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में 2-0 से हार

साल 2015 में भारत को घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20I सीरीज़ में निराशा हाथ लगी। एक मुकाबला रद्द रहा, जबकि बाकी दोनों मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीतकर सीरीज़ 2-0 से अपने नाम कर ली। धोनी की कप्तानी में यह दूसरा मौका था जब भारत पूरी सीरीज़ में जीत हासिल नहीं कर पाया।

2019: विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने किया क्लीन स्वीप

2019 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे पर दो मैचों की टी20I सीरीज़ 2-0 से जीत ली। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम दोनों मुकाबलों में हार गई और 2 मैचों की सीरीज़ में जीत का खाता नहीं खोल सकी। यह कोहली की कप्तानी में पहली ऐसी टी20I सीरीज़ रही।

2026: आयरलैंड ने रचा इतिहास, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 2-0 से हार

2026 में आयरलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ कोई इंटरनेशनल मैच और टी20I सीरीज़ जीतकर इतिहास रच दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम दो मैचों की सीरीज़ 2-0 से हार गई और एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी।

2026: इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 की करारी हार

आयरलैंड दौरे के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी भारत का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। पांच मैचों की टी20I सीरीज़ में एक मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा, जबकि बाकी चारों मैच इंग्लैंड ने जीत लिए। इस तरह भारत सीरीज़ में एक भी मैच नहीं जीत पाया और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह दूसरी लगातार टी20I सीरीज़ रही, जिसमें टीम जीत का खाता तक नहीं खोल सकी।

इसी के साथ श्रेयस अय्यर भारत के ऐसे पहले कप्तान बने जिन्होंने डेब्यू के लगातार 6 मैच हार गए और लगातार 2 टी20I सीरीज भी हार गए।

भारत की वे टी20I सीरीज़, जिनमें एक भी मैच नहीं जीत पाया

- 2009 vs न्यूजीलैंड – 2-0 (कप्तान: महेंद्र सिंह धोनी)

- 2015 vs दक्षिण अफ्रीका – 2-0 (कप्तान: महेंद्र सिंह धोनी)

- 2019 vs ऑस्ट्रेलिया – 2-0 (कप्तान: विराट कोहली)

- 2026 vs आयरलैंड – 2-0 (कप्तान: श्रेयस अय्यर)

- 2026 vs इंग्लैंड – 4-0 (कप्तान: श्रेयस अय्यर)

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार दो टी20I सीरीज़ बिना कोई मैच जीते खत्म होना भारतीय क्रिकेट के लिए चिंता का विषय बन गया है। अब सभी की नजरें आने वाले जिम्बाब्वे मुकाबलों पर होंगी, जहां टीम इंडिया इस खराब दौर से बाहर निकलने की कोशिश करेगी।