टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि है, लेकिन जब कोई बल्लेबाज बहुत ही कम गेंदों में तीन अंकों को छू लेता है, तो यह रिकॉर्ड और भी शानदार बन जाता है। भारतीय उभरते बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ मात्र 30 गेंदों में शतक लगाकर टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है।
फुल मेंबर टीमों के खिलाफ सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची पर नजर डालें तो कई बड़े नाम इसमें शामिल हैं।
1. अभिषेक शर्मा – 30 गेंद
अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगाकर भारतीय क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया। उनकी इस पारी ने उन्हें फुल मेंबर टीमों के खिलाफ सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहला स्थान प्राप्त हुआ।
2. फिन एलन – 33 गेंद
न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन ने 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में शतक लगाया था इस मैच में फिन एलेन ने 100 रनों को नाबाद पारी खली थी।
3. डेविड मिलर – 35 गेंद
दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था।
4. रोहित शर्मा – 35 गेंद
भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में 35 गेंदों में शतक लगाकर उस समय तहलका मचा दिया था। इसी पारी के साथ वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज टी20I में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे।
5. अभिषेक शर्मा – 37 गेंद
अभिषेक शर्मा इस सूची में दो बार नजर आते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 37 गेंदों में शतक लगाया था। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों का शतक लगाकर उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड और शानदार कर दिया। इन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में 135 रनों की एक बड़ी पारी खेली थी।
6. टिम डेविड – 37 गेंद
ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 25 जुलाई 2025 को 37 गेंदों में शतक लगाया। इस पारी में उन्होंने 102 रनों को नाबाद पारी खेली थी।
अभिषेक शर्मा की सीरीज में शानदार बल्लेबाजी
अभिषेक शर्मा ने इस सीरीज में लगातार शानदार पारियां खेलीं। उनकी इस सीरीज में बल्लेबाजी इस प्रकार रही है—
- पहला T20I: 82 रन (32 गेंद)
- दूसरा T20I: 39 रन (19 गेंद)
- तीसरा T20I: 108 रन (34 गेंद)
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय
सिर्फ टी20 इंटरनेशनल ही नहीं, IPL जैसी सभी टी20 क्रिकेट की बात करें तो भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली और अभिषेक शर्मा एक साथ पहले स्थान पर हैं।
- 10 शतक: विराट कोहली, अभिषेक शर्मा
- 8 शतक: संजू सैमसन, रोहित शर्मा, केएल राहुल
- 7 शतक: ईशान किशन, शुभमन गिल
T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची —
- 5 शतक: रोहित शर्मा
- 4 शतक: सूर्यकुमार यादव
- 3 शतक: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा के नाम अब भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में तीन शतक हो चुके हैं और वह इस सूची में संजू सैमसन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

.jpg)



