टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज के लिए पारी की शुरुआत करना सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक माना जाता है। नई गेंद के सामने ओपनर्स को गेंद का घुमाव और तेज गेंद का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर दोनों टीमों के चारों सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट जाएं, तो यह अपने आप में बेहद चौंकाने वाला रिकॉर्ड बन जाता है।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऐसा ही एक अनोखा रिकॉर्ड देखने को मिला है। इंग्लैंड अब तक 572 टेस्ट मैचों की मेजबानी कर चुका है, लेकिन पहली बार किसी टेस्ट मैच में चारों ओपनर्स शून्य पर आउट हुए हैं।
आइए जानते हैं,उन बल्लेबाजों के बारे में -
1. सैम अयूब – 0 रन
पाकिस्तान की ओर से काफी दिनों के बाद टीम में वापसी करने वाले सम अयूब पारी की शुरुआत करने उतरे सैम अयूब पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके। उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया, लेकिन बिना रन बनाए आउट हो गए।
2. सैम अयूब – दूसरी पारी में भी शून्य
सैम अयूब के लिए दूसरी पारी भी अच्छी नहीं रही। वह इस बार सिर्फ एक गेंद का सामना करके गोल्डन पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। जिससे इतने दिनों के वापसी के बाद भी इनके खाते में सिर्फ 0 जुड़ सका। इस तरह मैच में बतौर ओपनर उनकी दोनों पारियां शून्य पर समाप्त हुईं।
3. बेन डकेट – 0 रन
इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत करने वाले बेन डकेट भी इस अनोखे रिकॉर्ड का हिस्सा बन गए। डकेट इंग्लैंड की दूसरी पारी में ओपनिंग करते हुए सिर्फ एक गेंद का सामना कर सके और बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। पहली पारी में इन्होंने 15 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 11 रन बनाए थे।
4. एमिलियो गे – 0 रन
इंग्लैंड की पारी के दूसरे बेन डकेट के साथ ओपनर एमिलियो गे भी अपना खाता नहीं खोल सके। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे। इन्होंने इस मैच की पहली पारी में 114 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 60 रन बनाए थे।
5. इंग्लैंड में पहली बार हुआ ऐसा
इन चारों पारियों को मिलाकर देखें तो पाकिस्तान और इंग्लैंड के चार। ओपनर्स ने शून्य का स्कोर बनाया। खास बात यह है कि इंग्लैंड अब तक 572 टेस्ट मैचों की मेजबानी कर चुका है, लेकिन इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था कि किसी टेस्ट मैच में चार ओपनर्स डक पर आउट हुए हों। इसमें भले ही चौथा बल्लेबाज दो बार 0 पर आउट हुआ है,लेकिन यह इंग्लैंड के इतिहास में पहली बार हुआ है।
इंग्लैंड और पाकिस्तान सीरीज का हाल
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की सीरीज जो इंग्लैंड के घरेलू मैदानों पर खेला गया। जिसमें इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को 3-0 से हराया और इस सीरीज इंग्लैंड ने अपने नाम किया। इस सीरीज में ओली रॉबिन्सन और मोहम्मद अब्बास को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।





