भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया (सीनियर महिला) के लिए 2025–26 सत्र का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट घोषित कर दिया है। इस सूची में भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन, अनुभव और टीम में योगदान के आधार पर ग्रेड A, ग्रेड B और ग्रेड C में रखा गया है।
BCCI का यह कदम भारतीय महिला क्रिकेट को नई दिशा और मजबूती देने वाला माना जा रहा है। खास बात यह है कि इस सूची में जहां अनुभवी और भरोसेमंद खिलाड़ियों को सम्मान मिला है, वहीं युवा और उभरती खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का मौका दिया गया है।
आइए जानते हैं कि किस महिला खिलाड़ी को किस ग्रेड में रखा गया है -
1.ग्रेड A में शामिल सबसे भरोसेमंद महिला खिलाड़ी
ग्रेड A में भारत की वे महिला खिलाड़ी शामिल हैं जो टीम की मजबूत दीवार मानी जाती हैं और लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।
हरमनप्रीत कौर,स्मृति मंधाना,जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा।

2. ग्रेड B में शामिल वे महिला खिलाड़ी जो कभी कभी टीम में शानदार प्रदर्शन कर रही है -
ग्रेड B में वे खिलाड़ी हैं जो टीम के लिए अहम भूमिका निभा रही हैं और नियमित रूप से मैच-विनर प्रदर्शन कर रही हैं।
रेणुका ठाकुर,शेफाली वर्मा,ऋचा घोष और स्नेह राणा।
3.ग्रेड C में शामिल भविष्य की भरोसेमंद महिला खिलाड़ी
ग्रेड C में उभरती हुई और प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं, जो भविष्य में भारतीय महिला क्रिकेट की मजबूत नींव बन सकती हैं।
राधा यादव,अमनजोत कौर,प्रतिका रावल,क्रांति गौड़,उमा छेत्री,अरुंधति रेड्डी,श्री चरनी,यास्तिका भाटिया,हरलीन देओल,कश्वी गौतम,जी. कमलिनी,वैष्णवी शर्मा और तेजल हसबनिस।


.jpg)


