वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में लौटेंगे 4 बड़े खिलाड़ी, जानिए कौन-कौन है इस खास लिस्ट में,कुछ नाम चौंकाने वाले

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की ODI सीरीज शुरू होगी। इस सीरीज में टीम इंडिया के चार स्टार खिलाड़ी लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करते नजर आएंगे।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सितंबर-अक्टूबर 2026 में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम, दूसरा 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। 

इस सीरीज को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि चार स्टार खिलाड़ियों की वनडे टीम में वापसी होने वाली है। मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और रुतुराज गायकवाड़ लंबे अंतराल के बाद भारत की ODI जर्सी में नजर आएंगे।

आइए जानते हैं इन चारों खिलाड़ियों कब आखिरी मुकाबला भारत के लिए खेला—

1. मोहम्मद शमी

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वनडे क्रिकेट में वापसी सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली है। शमी ने अपना आखिरी ODI मुकाबला 9 मार्च 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था। इसके बाद से वह वनडे टीम से बाहर रहे।Mohmmad shami came back in international cricket vs westindies odi series

2. ऋषभ पंत

टेस्ट क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी वनडे क्रिकेट में लंबे समय बाद वापसी करेंगे। पंत ने अपना आखिरी ODI 7 अगस्त 2024 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। पंत की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पहले भी काफी चर्चा में रही थी, जब उन्होंने 2024 में अपने पैर इंजुरी के बाद भारतीय टीम में वापसी की थी। 

3. रवींद्र जडेजा

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में वापसी करते दिखाई देंगे। जडेजा ने अपना आखिरी वनडे 18 जनवरी 2026 को खेला था। जडेजा अपने बल्ले से,गेंदबाजी से और फील्डिंग में भी अच्छा योगदान देते हैं। इसीलिए इनकी वापसी पर सबकी नजरें रहेंगी।Ravindra jadeja came back in international cricket vs westindies odi series

4. रुतुराज गायकवाड़

युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। उन्होंने अपना आखिरी ODI 6 दिसंबर 2025 को खेला था। यह सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई थी। इस सीरीज के दूसरे मैच में ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से एक शतकीय पारी देखने को मिला।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली ODI सीरीज के तीनों मुकाबले इस प्रकार हैं-

1st ODI: 27 सितंबर 2026 — तिरुवनंतपुरम

2nd ODI: 30 सितंबर 2026 — गुवाहाटी

3rd ODI: 3 अक्टूबर 2026 — न्यू चंडीगढ़

तीनों मुकाबले दोपहर 2:00 बजे शुरू होने हैं।