T20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले बल्लेबाज, देखें पूरी लिस्ट

Batman who have scored century in T20I world cup history

क्रिकेट में T20 सबसे रोमांचक फॉर्मेट माना जाता है, जहाँ 20 ओवरों में तेज़ रन गति, बड़े शॉट्स और मैच पलट देने वाले प्रदर्शन देखने को मिलते हैं। इस छोटे से फॉर्मेट में शतक लगाना बेहद कठिन माना जाता है, क्योंकि बल्लेबाज़ों के पास समय कम और जोखिम ज़्यादा होता है। इसके बावजूद कुछ बल्लेबाज़ों ने T20 वर्ल्ड कप के मंच पर यह ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है।

2007 से 2024 तक के टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची

क्रिस गेल (West Indies)2007: 117 रन(57गेंद में)

क्रिस गेल को T20 क्रिकेट का पर्याय कहा जाता है। उन्होंने T20 वर्ल्ड कप में दो शतक लगाए।

First player score in T20 World Cup

2016: 100*(47 गेंद ) रन ,गेल का 2007 का शतक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का पहला शतक था। क्रिस गेल टी20 वर्ल्ड कप में दो शतक लगाने वाले एक मात्र खिलाड़ी हैं।

सुरेश रैना (India)

2010: 101 रन (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ)

सुरेश रैना आज भी T20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज़ हैं। उनकी यह पारी भारतीय क्रिकेट इतिहास में आज भी याद किया जाता है।

महेला जयवर्धने (Sri Lanka)2010: 100 रन

 महेला जयवर्धने ने 2010 T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ शतक लगाया था। 3 मई 2010 को गुयाना में खेले गए मैच में उन्होंने 63 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए थे, जो T20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के किसी खिलाड़ी का पहला शतक था। 

ब्रेंडन मैकुलम (New Zealand)2012: 123 रन (बांग्लादेश के खिलाफ)

2012 T20 World Cup में बांग्लादेश के खिलाफ ब्रेंडन मैकुलम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 58 गेंद में 123 रन बनाए थे, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे। यह टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।  

एलेक्स हेल्स (England)

2014 के टी20 वर्ल्ड कप में, जो बांग्लादेश में आयोजित हुआ था, एलेक्स हेल्स ने श्रीलंका के खिलाफ (बांग्लादेश के मैदान पर) 64 गेंदों में नाबाद 116 रन बनाए थे। 

England first player to score in T20 World Cup century

अहमद शहजाद (Pakistan)

2014 टी20 वर्ल्ड कप में अहमद शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ 30 मार्च 2014 को मीरपुर में 58 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। उन्होंने कुल 62 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 111 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे। 

तमीम इकबाल (Bangladesh)

13 मार्च 2016 को,ICC विश्व T20I में उन्होंने एचपीसीए स्टेडियम , धर्मशाला में ओमान के खिलाफ अपना पहला टी20I शतक बनाया, जो पुरुष टी20 विश्व कप में शतक बनाने वाले पहले और एकमात्र खिलाड़ी है।

जोस बटलर (England) 2021: 101* रन(67 गेंद )

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2021 के 29वें लीग मुकाबले में नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपना शतक पहली पारी की अंतिम गेंद पर दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर छक्का लगाकर पूरा किया। बटलर ने 67 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए और अपनी पारी के दौरान 6 छक्के व 6 चौके लगाए 

ग्लेन फिलिप्स (New Zealand)2022: 104 रन (श्रीलंका के खिलाफ)

ग्लेन फिलिप्स ने 64 गेंदों में 104 रन बनाकर न्यूजीलैंड को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ एक अच्छा स्कोर खड़ा करने में मदद किया।

न्यूजीलैंड का दूसरा प्लेयर जिसने टी20 वर्ल्ड में शतक लगाया है

रिले रोसौव (South Africa)2022: 109 रन (बांग्लादेश के खिलाफ)

रिले रोसो ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 56 गेंद में 109 रन बनाए। दूसरे ओवर में आते ही ताबड़तोड़ शॉट्स लगाने शुरू कर दिए। 194.64 की स्ट्राइक रेट से इस बल्लेबाज ने 8 छक्के और 7 करारे चौके लगाए।

कुछ रोचक रिकॉर्ड 

1.टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है।

2. टी20 वर्ल्ड कप में सर्वोच्च स्कोर करने का रिकॉर्ड ब्रैंडम मैकुलम के नाम है।