IPL 2022 Mega Auction: नियम, तारीख, वैल्यू और नई टीमें 

IPL 2022 पिछले आईपीएल के मुकाबले काफी अलग होगा। इस बार 2022 के आईपीएल में 10 टीमें खेलेंगी। इसके अलावा आईपीएल 2022 में मेगा ऑक्शन होगा।

IPL 2022 Mega Auction: नियम, तारीख, वैल्यू और नई टीमें 

 

IPL 2022 को लेकर क्रिकेट फैन्स के बीच अभी से ही चर्चा चल रही है। हो भी क्यों न, आईपीएल विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। IPL 2022 पिछले आईपीएल के मुकाबले काफी अलग होगा। इस बार 2022 के आईपीएल में 10 टीमें खेलेंगी। इसके अलावा आईपीएल 2022 में मेगा ऑक्शन होगा।

 

आईपीएल 2022 मेगा नीलामी इस बार रोचक होने जा रही है। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले टीमों को केवल 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति होती है। इससे अन्य फ्रेंचाइजी के लिए उन खिलाड़ियों के लिए बोली लगाने का रास्ता खुल जाता है जिन्हें पहले उनकी टीम ने रिटेन किया था।

 

मेगा नीलामी उन फ्रेंचाइजी के लिए बहुत बड़ा फायदा पहुंचाने वाली  है जो अपनी टीम को फिर से बनाना चाहते हैं। 2022 से आईपीएल के रोस्टर में दो नई टीमों के जुड़ने से मेगा नीलामी और भी दिलचस्प हो गई है।

 

आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से IPL 2022 Mega Auction से सम्बंधित नियमों, तरीकों और रोचक तथ्यों के बारे में जानेंगे। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

 

आईपीएल 2022 रिटेंशन  नियम

 

  • टीमें 4 से ज्यादा खिलाड़ी नहीं रिटेन कर सकती है। 4 खिलाड़ियों में से वह या तो तीन भारतीय (कैप्ड / अनकैप्ड) या दो विदेशी और दो भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है है। 

 

  • आईपीएल 2022 रिटेंशन नियम में साफ तौर पर कहा गया है कि एक टीम दो से ज्यादा अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन नहीं कर सकती है।

 

  • आईपीएल 2022 रिटेंशन नियम के अनुसार टीम मैनेजमेंट या तो तीन भारतीय खिलाड़ियों और एक विदेशी खिलाड़ी को या दो भारतीय खिलाड़ियों और दो विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन कर सकता है।

 

  • आईपीएल की दो नई टीमें 2022 की नीलामी शुरू होने से पहले मेगा नीलामी पूल से किसी भी 2 भारतीय और 1 विदेशी खिलाड़ी को चुन सकती हैं।


 

  • साथ ही नई टीमें नीलामी से पहले केवल एक अनकैप्ड खिलाड़ी को ही चुन सकती हैं।


 

  • आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के लिए राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड की सुविधा नहीं होगी।

 

क्या होता है राइट टू मैच (RTM) कार्ड (What is RTM Card) 

 

आईपीएल नीलामी में 'आरटीएम कार्ड' किसी भी फ्रैंचाइज़ी को रिटेन न किए गए खिलाड़ी को खरीदने की अनुमति देता है, यह खिलाड़ी उसी टीम के लिए खेला होता है, लेकिन जब नीलामी में कोई अन्य टीम उसकी बोली लगाती है तो उन्हें खरीदने से से पहले पहले वाली टीम उसी दाम में खिलाड़ी को खरीद लेती है। 

 

जैसे- अगर मुम्बई इंडियंस हार्दिक पांड्या को रिटेन नहीं करती है, फिर हार्दिक पांड्या नीलामी में जाते हैं तो अगर दिल्ली उनपे नीलामी में 15 करोड़ की बोली लगाती है तो दिल्ली के लिए जाने से पहले नीलामी में मुंबई की टीम से पूछा जाता है क्या वे इतने दाम (15 करोड़) में हार्दिक को अपनी टीम शामिल करेंगी। अगर मुंबई इंडियंस इतने दाम में हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल कर लेती है तो मुंबई इंडियंस का यह अधिकार ‘राइट टू मैच’ कहलाता है।

 

IPL  2022 मेगा ऑक्शन न्यूज (IPL  2022 Mega Auction News)

 

  • आईपीएल की 8 टीमों के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने का समय 1 नवंबर से 30 नवंबर तक है और 2 नई आईपीएल टीमें 1 से 25 दिसंबर तक खिलाड़ियों का चयन करती हैं।

 

  • आईपीएल रिटेन करने की संभावित समय सीमा 3 दिसंबर होगी।

 

  • श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। अय्यर कप्तान बनना चाहते हैं इसलिए नीलामी में उतरना चाहते हैं।


 

  • बीसीसीआई ने दिसंबर में आईपीएल 2022 मेगा नीलामी आयोजित करने का फैसला किया है।

 

  • IPL की दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ से होंगी।

 

INTERESTING: Intl मैच में गेंदबाज ने 3 अलग अलग देशों में जन्मे खिलाड़ियों को हैट्रिक में आउट किया