क्रिकेट में कप्तानी की जिम्मेदारी के साथ बड़ी पारी खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए क्रिकेट अहम हिस्सा होता है। लेकिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस मामले में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो उन्हें क्रिकेट इतिहास में अलग दर्जा प्रदान करता है। गिल कप्तान के रूप में टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
1. टेस्ट में 269 रन की ऐतिहासिक पारी
शुभमन गिल ने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कप्तानी करते हुए ,दूसरे टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते भारतीय टीम की तरफ कप्तानी पारी खेलते हुए शुभमन गिल ने 387 गेंद में 269 रनों की शानदार पारी खेली थी। जो उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर है। इस मैच में इन्होंने 30 चौके और 3 छक्के लगाए थे।
इस मैच को दूसरी पारी में भी इन्होंने 162 गेंदों में 161 रनो की फिर से एक बार कप्तानी पारी खेली। इस पारी में इन्होंने 13 चौके और 8 छक्के लगाए थे। 
2. वनडे में 223 नाबाद रन की तूफानी पारी
इसके बाद साल 2026 में सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले में गिल ने कप्तान के रूप में एक और ऐतिहासिक पारी खेल दी। उन्होंने 223 रन की नाबाद पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस दोहरे शतक के साथ इन्होंने अपने वनडे करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाया।
3. दोनों फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले कप्तान
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 269 रन और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 223 रन की नाबाद पारी के साथ शुभमन गिल ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कप्तान के रूप में टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले शुभमन गिल दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।.jpg)
शुभमन गिल की इन जब से भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मेदारी संभाल रहे हैं,तब से उनका खेलने का अंदाज से बदल गया है। उनके बल्लेबाजी में उनका औसत और स्ट्राइक भी अलग लेवल में चल रहा है। शुभमन गिल कप्तानी की जिम्मदारी के साथ साथ टीम की रन बनाने की जिम्मेदारी भी खुद ही संभलकर चल रहे हैं।
जिस तरह शुभमन गिल ने इंग्लैंड में जाकर इंग्लैंड की अनुकूल परिस्थितियों में बल्लेबाजी और अकेले दोनों में शतक और दोहरा शतक लगाकर रन बनाए वह कबीले तारीफ है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ जब वनडे में 400+ रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए दोहरा शतक लगाया ,वह भी एक बेहतरीन पारी थी।





