श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया के नाम दर्ज 25 पहली बार होने वाले,शर्मनाक रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शreyas Iyer की कप्तानी में आयरलैंड, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ बने 24 शर्मनाक रिकॉर्ड की पूरी जानकारी।

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2026 का वह साल रहा,जब सूर्यकुमार की कप्तानी भारत ने एक और टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। लेकिन सूर्यकुमार यादव के बाद टी20I में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को कई ऐसे पल देखने को मिले जो शायद कोई कप्तान देखना चाहेगा।

टी20 इंटरनेशनल में लगातार सात मुकाबलों तक जीत का इंतजार, 125 रन से सबसे बड़ी हार, 87 रन से दूसरी सबसे बड़ी हार और 76 रन पर सिमटी भारतीय टीम। वहीं, वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 244 रन की शर्मनाक हार ने भी टीम इंडिया को मुश्किल रिकॉर्ड लिस्ट में पहुंचा दिया।

खास बात यह है कि इन मुकाबलों के दौरान भारतीय टीम ने कई ऐसे अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम किए, जो इससे पहले कभी नहीं बने थे। 

आइए जानते हैं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में बने 24 शर्मनाक रिकॉर्ड -

1. पहली बार आयरलैंड से हारा भारत

Shreyas Iyer की कप्तानी में भारतीय टीम को 2026 में आयरलैंड के खिलाफ पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारत ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबलों में कभी हार नहीं झेली थी।

2. पहली बार आयरलैंड के खिलाफ गंवाई टी20 सीरीज

सिर्फ मुकाबला ही नहीं, बल्कि भारत को आयरलैंड के खिलाफ पहली बार टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी हार मिली। आयरलैंड ने भारतीय टीम को 2-0 से हराकर सीरीज अपने नाम किया था।

3. पहली बार लगातार 5 टी20 मैचों में जीत नहीं मिली

आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद भारत का खराब प्रदर्शन जारी रहा। टीम इंडिया पहली बार लगातार पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में जीत दर्ज करने में नाकाम रही। जो आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में हुआ।

4. पहली बार लगातार 6 टी20 मैचों में जीत से दूर रही टीम इंडिया

भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन यहीं नहीं रुका। लगातार छह टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में जीत हासिल नहीं कर पाना भी टीम इंडिया के लिए एक अनचाहा रिकॉर्ड बन गया। Shreyas iyer 25 unwanted record as indian captain

5. पहली बार लगातार 7 टी20 मैचों में नहीं मिली जीत

आयरलैंड के बाद लगातार इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद भारत ने लगातार सात टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में जीत दर्ज नहीं की। यह भारतीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ।

6. पहली बार टी20 इंटरनेशनल में 100 से ज्यादा रन से हारा भारत

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम को 125 रन से हार मिली। यह पहली बार था, जब भारत को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

7. दर्ज की टी20 इंटरनेशनल की सबसे बड़ी हार

इंग्लैंड के खिलाफ 125 रन की हार भारतीय टीम की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार बन गई। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह शर्मनाक रही।

8. टी20 इंटरनेशनल की दूसरी सबसे बड़ी हार भी दर्ज की

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए मुकाबले में भारत को 87 रन से हार मिली। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों के अंतर से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार रही।

9. टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी की हालत इतनी खराब रही कि पूरी टीम महज 76 रन पर ऑलआउट हो गई। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का दूसरा सबसे कम स्कोर रहा।

10. 12 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ गंवाई टी20 सीरीज

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारत ने 2014 के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं गंवाई थी। इस तरह 12 साल बाद टीम इंडिया को यह दिन देखना पड़ा।

11. सात साल बाद लगातार दो टी20 सीरीज गंवाईं

आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज गंवाने के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ भी 0-4 से हार मिली। इस तरह भारतीय टीम ने सात साल बाद लगातार दो टी20 इंटरनेशनल सीरीज गंवाईं।

12. ब्रिस्टल में पहली बार इंटरनेशनल मुकाबला हारा भारत

इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। यह पहला मौका था, जब भारत को इस मैदान पर किसी इंटरनेशनल मुकाबले में हार मिली।

13. पहली बार टी20 इंटरनेशनल में 200 से ज्यादा रन की साझेदारी दी

Shreyas Iyer की कप्तानी में भारतीय गेंदबाजों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार 200 से ज्यादा रन की साझेदारी होने दी। विरोधी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजी के खिलाफ बड़ी साझेदारी कर भारतीय टीम के खिलाफ बड़ी साझेदारी की।Shreyas iyer 25 unwanted record as indian captain

14. पहली बार टी20 इंटरनेशनल में 250 से ज्यादा रन लुटाए

भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार किसी मुकाबले में 250 से ज्यादा रन खर्च किए। न्यूजीलैंड के खिलाफ विपक्षी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

15. 1605 दिन बाद गंवाई टी20 इंटरनेशनल की नंबर-1 रैंकिंग

खराब प्रदर्शन का असर भारतीय टीम की रैंकिंग पर भी पड़ा। टीम इंडिया ने 1605 दिनों तक टी20 इंटरनेशनल में नंबर-1 की कुर्सी संभालने के बाद अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया।

16. पहली बार एक टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में हारे 4 मुकाबले

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को चार मुकाबलों में हार मिली। इस तरह टीम इंडिया ने एक ही टी20 सीरीज में चार मैच गंवाने का अनचाहा रिकॉर्ड बनाया।

17. पहली बार लगातार दो द्विपक्षीय टी20 सीरीज में एक भी मैच नहीं जीता

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भारतीय टीम एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी। यह भी टीम इंडिया के लिए एक शर्मनाक रिकॉर्ड रहा।

18. पहली बार 225 से ज्यादा का स्कोर डिफेंड करने में नाकाम

भारतीय टीम को उस समय भी निराशा हाथ लगी, जब वह 225 से ज्यादा का स्कोर बनाने के बावजूद उसे बचाने में सफल नहीं रही। इस तरह टीम इंडिया ने बड़े स्कोर का बचाव करने में नाकामी का अनचाहा रिकॉर्ड बनाया।

19. तीन बार 250 से ज्यादा रन लुटाए, तीनों बार Iyer की कप्तानी में

श्रेयस Iyer की कप्तानी में भारतीय गेंदबाजों ने तीन अलग-अलग टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 250 से ज्यादा रन खर्च किए। एक बार इंग्लैंड के खिलाफ और दो वेस्टइंडीज के खिलाफ।

20. भारत ने टी20 इंटरनेशनल का अपना सबसे बड़ा स्कोर गंवाया

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में मेजबान टीम ने 259/7 का स्कोर बनाया। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा।

21. सात साल बाद न्यूजीलैंड में टी20 मुकाबला हारा भारत

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड की धरती पर सात साल बाद टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने विदेशी परिस्थितियों में भारत के पुराने दबदबे पर भी सवाल खड़े किए।

22. पहली बार ऑकलैंड में टी20 इंटरनेशनल मुकाबला हारा भारत

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में मिली 87 रन की हार भारतीय टीम के लिए एक और अनचाहा रिकॉर्ड लेकर आई। भारत को पहली बार इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में हार मिली।

23. 17 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो टी20 मुकाबले हारा भारत

न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भारतीय टीम को लगातार दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। ऐसा 17 साल बाद हुआ, जब भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ही द्विपक्षीय टी20 सीरीज में लगातार दो मैच हारा। और यह दो मैच सीरीज के लास्ट दो मैचों में मिली।

24. वनडे क्रिकेट में भी बने दो बड़े शर्मनाक रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल के बाद वनडे क्रिकेट में भी भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को 244 रन से हार मिली। यह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की रनों के अंतर से दूसरी सबसे बड़ी हार रही। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम महज 89 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में श्रेयस अय्यर पहली बार वनडे टीम की कप्तानी कर रहे थे।

25. पहली बार भारतीय कप्तान वनडे डेब्यू में 0 पर आउट 

भारत के लिए कप्तानी करना किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत सम्मान की बात होती है। वही सम्मान न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर को मिला। चौथे मैच में शुभमन गिल की अनुपस्थिति में श्रेयस अय्यर को कप्तानी डेब्यू करने का मौका मिला। लेकिन इन्होंने कप्तानी डेब्यू में ही गोल्डन पर आउट होकर निराशा हाथ लगी।