टेस्ट क्रिकेट में विदेशी मैदानों पर जीत हासिल करना किसी भी एशियाई टीम के लिए आसान नहीं होता। खासकर SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के हालातों में एशियाई बल्लेबाजों और गेंदबाजों की असली परीक्षा होती है। यहां की तेज और उछाल भरी पिचों पर घरेलू टीमों का सामना करना मेहमान टीमों के लिए हमेशा परिश्रम भरा रहा है।
यही वजह है कि कई बार एशियाई टीमों को इन देशों में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। टेस्ट क्रिकेट में पारी के अंतर से मिलने वाली हार किसी भी टीम के लिए काफी निराशाजनक होती है। ऐसे में अगर SENA देशों में एशियाई टीमों के लिए एक पारी से हारने पर नजर डालें तो भारतीय टीम इस मामले में पहले स्थान पर है।
आइए जानते हैं SENA देशों में पारी के अंतर से सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने वाली एशियाई टीमों की पूरी लिस्ट।
1. भारत – 25 हार
इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम पहले स्थान पर है। भारत ने SENA देशों में अब तक कुल 182 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 25 मुकाबलों में पारी के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। पारी के अंतर हार का मतलब है कि विपक्षी टीम के द्वारा बनाए गए पहली ही पारी का लक्ष्य हमारी टीम दोनों परियों में न हासिल कर पाए ,और मैच हार जाए।
2. पाकिस्तान – 22 हार
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान की टीम मौजूद है। पाकिस्तान ने SENA देशों में कुल 151 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान टीम को 22 मुकाबलों में पारी के अंतर से हार मिली है। पाकिस्तान की टीम का विदेशी मैदानों पर टेस्ट क्रिकेट में हमेशा निराशाजनक रहा है।
3. श्रीलंका – 18 हार
श्रीलंका की टीम इस सूची में तीसरे स्थान पर है। श्रीलंका ने SENA देशों में अब तक 76 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसे 18 मुकाबलों में पारी के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। कम मैच खेलने के बावजूद श्रीलंकाई टीम को इन देशों में कई बार बड़ी हार झेलनी पड़ी है।
4. बांग्लादेश – 18 हार
इस लिस्ट में बांग्लादेश की टीम भी श्रीलंका के साथ तीसरे स्थान पर है। बांग्लादेश ने SENA देशों में सिर्फ 29 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसे 18 मुकाबलों में पारी के अंतर से हार मिली है। यानी खेले गए मुकाबलों की तुलना में बांग्लादेश को यहां सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
पूरी लिस्ट पर एक नजर
* भारत – 25 हार (182 टेस्ट)
* पाकिस्तान – 22 हार (151 टेस्ट)
* श्रीलंका – 18 हार (76 टेस्ट)
* बांग्लादेश – 18 हार (29 टेस्ट)





