रोहित शर्मा ने कप्तानी में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, धोनी, पोंटिंग और इयोन मोर्गन हुए पीछे 

रोहित शर्मा ने कप्तानी के मामले में,धोनी पोंटिंग को पछाड़ा

बाराबाती स्टेडियम में हुए IND vs ENG के मैच में इंग्लैंड टॉस जीतने पर कप्तान जॉस बटलर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इंग्लैंड की तरफ से ओपनिंग करने आए फ्लिप साल्ट और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की । बेन डकेट और जो रूट ने क्रमशः 65 और 69 रन बनाए जिसकी मदद से इंग्लैंड का स्कोर 304 पर जा पहुंचा। इंग्लैंड की टीम 1 गेंद शेष रहते ही ऑल आउट हो गई।

भारतीय टीम की तरफ से ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा और शुभमन गिल।दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई । भारत का पहला विकेट शुभमन गिल के रूप में गिरा । जब शुभमन गिल 60 पर खेल रहे थे,तब जेमी ओवरटन ने उन्हें बोल्ड कर दिया । रोहित शर्मा ने  बल्लेबाजी  से 90 गेंदों में 119 रनों की विनिंग पारी खेली हालांकि भारत ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया।

रोहित शर्मा शतक पूरा करते हुए बनाया रिकॉर्ड 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी के करते हुए वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारे हैं।

कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा छक्के (पारी)

रोहित शर्मा - 250 छक्के (153 पारी)*

इयोन मोर्गन - 233 छक्के (180 पारी)

एमएस धोनी - 211 छक्के (330 पारी)

रिकी पोंटिंग - 171 छक्के (376 पारी)

ब्रेंडन मैकुलम - 170 छक्के (140 पारी)

रोहित शर्मा: छक्के मारने की मशीन

रोहित शर्मा को आधुनिक क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक है।   कप्तान के तौर पर उनके आक्रामक इरादे ने न केवल प्रशंसकों का मनोरंजन किया है, बल्कि भारत को महत्वपूर्ण खेलों में जीत भी दिलाई है।

कप्तान के तौर पर सबसे तेज 250 छक्के

इस उपलब्धि को और भी उल्लेखनीय बनाने वाली बात यह है कि रोहित ने 250 छक्के सिर्फ 153 पारियों में पूरे किए, जो सूची में शामिल अन्य खिलाड़ियों की तुलना में काफी तेज है। पिछले रिकॉर्ड बनाने वाले इयोन मोर्गन ने 233 छक्के लगाने के लिए 180 पारियां ली थीं। 

दिग्गजों को पीछे छोड़ना

एमएस धोनी, रिकी पोंटिंग और ब्रेंडन मैकुलम जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़कर रोहित ने क्रिकेट इतिहास के सबसे महान कप्तानों में अपनी जगह पक्की कर ली है। एक दशक से अधिक समय तक भारत की कप्तानी करने वाले धोनी ने 330 पारियों में 211 छक्के लगाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक पोंटिंग ने 376 पारियों में 171 छक्के लगाए। 

रोहित शर्मा अब वनडे क्रिकेट इतिहास में तीसरे सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

50 शतक - विराट कोहली(283 पारी)

49 शतक - सचिन तेंदुलकर(463पारी)

32 शतक - रोहित शर्मा*(258 पारी)

30 शतक - रिकी पोंटिंग (375 पारी)।